PM पद के लिए नरेंद्र मोदी सबसे पॉपुलर, CSDS सर्वे, नीतीश 1% से भी कम की पसंद

Narendra Modi: हाल ही में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि 43 फीसदी जनता मोदी को ही पीएम पद के लिए पहली पसंद बता रही है।

CSDS survey | modi news | Narendra Modi : उज्जवल प्रदेश, नईदिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में हुए एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं कि 43 फीसदी जनता मोदी को ही पीएम पद के लिए पहली पसंद बता रही है। इस रेस में विपक्षी एकता की कवायद में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वे में शामिल 1 प्रतिशत लोग ही पसंद कर रहे हैं।

लोकनीति-सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज (CSDS) और एनडीटीवी की तरफ से कराए गए सर्वे के अनुसार, जवाब देने वाले 43 फीसदी लोगों का कहना है कि नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA को तीसरी बार चुना जाना चाहिए। जबकि, 38 प्रतिशत इसके खिलाफ हैं। आज चुनाव होने पर 40 फीसदी उत्तरदाता भाजपा को वोट देने के लिए तैयार हैं। जबकि, कांग्रेस के मामले में यह आंकड़ा 29 फीसदी है।

Narendra Modi का सवाल

10 से 19 मई के बीच 19 राज्यों में कराए गए सर्वे के अनुसार, 43 फीसदी लोगों को का कहना है कि पीएम पद के लिए मोदी पहली पसंद हैं। जबकि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में 27 फीसदी उत्तरदाता नजर आए। खास बात है कि इस रेस में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल 4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Also Read: कभी खाली नहीं होगी तिजोरी, गुरु पुष्य योग में घर लाएं ये शुभ चीजें

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 3 फीसदी लोगों ने पसंद किया। जबकि, सीएम नीतीश कुमार के मामले में यह आंकड़ा महज 1 प्रतिशत था।

पीएम मोदी का मुकाबला

सर्वे के अनुसार, 34 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि राहुल गांधी पीएम मोदी को चुनौती दे सकते हैं। इस मामले में अरविंद केजरीवाल (11 फीसदी), अखिलेश यादव (5 फीसदी) और ममता बनर्जी (4 फीसदी) की पसंद रहे। खास बात है कि सर्वे का हिस्सा बने 9 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कोई भी पीएम मोदी को चुनौती नहीं दे सकता।

Also Read: NSUI के प्रदेश सचिव हुसैन पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ी राहुल गांधी की लोकप्रियता

26 फीसदी उत्तरदाताओं ने हमेशा से राहुल को ही अपनी पसंद बताया। जबकि, 15 फीसदी का कहना है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस नेता को पसंद करने लगे हैं। इनमें 16 फीसदी ऐसे भी थे, जिन्हें राहुल गांधी पसंद नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button