NEET PG 2022 Result : रिकॉर्ड 10 दिन में जारी हुए neet pg result, ऐसे करें चेक

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने बुधवार को NEET PG 2022 Result जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर चेक कर सकेंगे.

NEET PG 2022 Result : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पीजी (NEET PG) के नतीजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर जानकारी दी. जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा – स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

NEET PG 2022 Result में पास छात्रों को केंद्रीय स्वास्थ्य ने दी बधाई

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने ट्वीट करके क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”नीट पीजी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है मैं उन सभी स्टूडेंट्स को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी क्वालिफाई कर लिया है. रिकॉर्ड दस दिनों में रिजल्ट्स घोषित करने के लिए मैं @NBEMS_INDIA की सराहना करता हूं. रिजल्ट चेक करने के लिए natboard.edu.in पर जाएं.”

NEET PG 2022 का रिजल्ट पीडीऍफ़ में डाउनलोड करें

neet pg 2022 का परिणम = Click Here

NEET PG 2022 cut off स्कोर इस प्रकार हैं

NEET PG 2022 cut off

NEET PG 2022 cut off

NEET PG 2022 cut off

NEET PG 2022 cut off

Also Read: NEET PG 2022 परीक्षा स्थगित करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

NEET PG 2022 Result इन स्टेप्स से करें चेक

  • नीट पीजी के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • अब आपको होम पेज पर NEET PG Result का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा और फिर सब्मिट करना होगा.
  • अब आपका नीट पीजी का रिजल्ट सामने दिख जाएगा. आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं.

NEET PG 2022 की कट ऑफ भी जारी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) ने नीट पीजी 2022 का परिणाम जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी जारी कर दी है. सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 है. वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 है, और यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 260 है.

Score card आठ जून से कर सकेंगे download

नीट पीजी मेरिट सूची NBE द्वारा अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवार आठ जून, 2022 को या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट- nbe.edu.in से अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल, नीट पीजी 2021 की कट-ऑफ सामान्य / ईडब्ल्यूएस श्रेणी (UR/EWS) के लिए 302, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए 265 और अनारक्षित व सामान्य वर्ग के UR-PWD के लिए 283 थी।

बता दें कि नीट पीजी की परीक्षा में सफल होने के बाद, उम्मीदवार एम्स, नई दिल्ली और अन्य सेंटर्स, चंडीगढ़ में PGIMER, पुडुचेरी में JIPMER, बेंगलुरु में NIMHANS सहित कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों आदि में प्रवेश ले सकते हैं.

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button