‘पेशाब कांड’ में DGCA का एक्शन,Air India पर ठोका 30 लाख का जुर्माना
26 नवंबर को एयर इंडिया के फ्लाइट में हुए पेशाब कांड पर डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई की है। एयर इंडिया पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

नई दिल्ली
26 नवंबर को एयर इंडिया के फ्लाइट में हुए पेशाब कांड पर डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई की है। एयर इंडिया पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 30 लाख का जुर्माना लगाया गया है। फ्लाइट उड़ा रहे पायलट-इन-कमांड के लाइसेंस को भी तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने का दोषी पाया है। इसके अलावा एयरइंडिया के डायरेक्टर-इन-फ्लाइट सर्विस पर भी 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इससे पहले फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा पर एयर इंडिया ने बैन लगा दिया था। एयर इंडिया ने शंकर मिश्रा पर 4 महीनों के लिए बैन लगाया है।
शर्मनाक घटना के एक महीने से अधिक समय बाद आरोप सामने आने के बाद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। वह कई दिनों से से भाग रहा था। अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज कंपनी वेल्स फार्गो के द्वारा भी उसे बर्खास्त कर दिया गया। वह कथित तौर पर 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान नशे में था। उसने कथित तौर पर अपनी पैंट की जिप खोली और बिजनेस क्लास में बैठी 72 वर्षीय महिला पर पेशाब कर दिया था। शंकर मिश्रा न्यायिक हिरासत में है।
26 नवंबर को आरोपित मिश्रा ने की थी गंदी हरकत
26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया के विमान में एक बुजुर्ग महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत और पेशाब करने के मामले में आरोपित शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित कई दिनों तक फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को बेंगलुरु से 7 जनवरी को गिरफ्तार किया था। शंकर मिश्रा ने नशे में धुत्त होकर महिला के साथ गंदी हरकत की थी। इस मामले को लेकर कई नेताओं की प्रतिक्रिया आई थी।
बता दें कि एयर इंडिया ने मामले को लेकर आरोपित मिश्रा पर 4 महीनों के लिए बैन भी लगाया है। शंकर मिश्रा अब 4 महीनों तक एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर नहीं कर पाएगा।
इस मामले के सामने आने के बाद कई नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं आई थी। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा था कि यह एक बहुत ही घटिया हरकत है। साथ ही उन्होंने कहा, ”घटनाओं का एक पूरा क्रम दिखाता है कि महिला, जो दावा कर रही है उसमें सच्चाई है।”