MP Sports: भारतीय केनो सलालम दल ने एशियन चैम्पियनशिप थाईलैण्ड पटाया (रायोंग ) में जीते दो रजत आठ कास्य पदक
MP Sports: थाईलैण्ड पटाया (रायोंग ) में आयोजित हो रही एशियन केनो सलालम चैम्पियनशिप सीनियर अंडर -23, जूनियर अंडर - 18 वर्ग में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने दो रजत, आठ कास्य पदक जीते।

पटाया
MP Sports: थाईलैण्ड पटाया (रायोंग ) में आयोजित हो रही एशियन केनो सलालम चैम्पियनशिप सीनियर अंडर -23, जूनियर अंडर – 18 वर्ग में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने दो रजत, आठ कास्य पदक जीते। अहाना यादव 1 रजत और 1 कास्य, भूमि बघेल 1 रजत और 1 कास्य, जानवी श्रीवास्तव दो कास्य, सिखा चौहान दो कास्य, रीना सेन 2 कास्य, शुभम केवट 1 कास्य, विशाल केवट 1 कास्य, अमित विश्वकर्मा 1 कास्य इन सभी खिलाड़ियों ने दो रजत आठ कास्य पदक सहित कुल 10 पदक भारत के लिये अर्जित किये।
इस उपलब्धि पर भारतीय कयाकिंग केनोइंग संघ के पदाधिकारी बलबीर सिंह कुशवाह भारतीय ओलम्पिक संघ के सदस्य एसएम हासमी अध्यक्ष प्रशांत कुशवाह सचिव, मिस बिलकिस मीर चेयर परसन केनो सलालम तथा मध्य प्रदेश कयाकिंग केनोइंग संघ के पदाधिकारी एमएस तोमर अध्यक्ष पीएस बुन्देला कार्यकारी अध्यक्ष तथा विनोद मिश्रा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को भारत का नाम रौशन करने के लिये हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और कहा कि आगामी माह 2022 में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय केनो सलालम के खिलाड़ियों के पदक जीतने की उम्मीद जताई।