ऑबेदुल्ला खां हैरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट 21 मार्च से

औबेदुल्ला खां हैरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 21 से 27 मार्च, 2022 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, तुलसी नगर, भोपाल में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस आयोजन हेतु समस्त तैयारियां खेल विभाग द्वारा कर ली गई है।

भोपाल
औबेदुल्ला खां हैरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 21 से 27 मार्च, 2022 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, तुलसी नगर, भोपाल में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस आयोजन हेतु समस्त तैयारियां खेल विभाग द्वारा कर ली गई है। इस टूर्नामेंट हेतु देश भर की ख्याति प्राप्त 12 हॉकी टीमें अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करेंगी।

इन टीमों की रहेंगी भागीदारी

टूर्नामेंट में इंडियन ऑयल, भारतीय रेल्वे, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, आर्मी एकादश, म.प्र. हॉकी अकादमी, सी.एन.जी., जी.एस.टी. एण्ड सेन्ट्रल एक्साइज चैन्नई, पंजाब पुलिस, इंडियन नेवी, आर्मी ग्रीन, सेन्ट्रल सेक्रेटियेट और मध्य प्रदेश हॉकी ऐसोसिएशन की टीमों की भागीदारी रहेंगी। इस प्रतियोगिता हेतु आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गए है। समस्त टीमों के आवास, भोजन और स्थानीय यातायात की व्यवस्था विभाग द्वारा की जावेंगी। उल्लेखनीय है कि औबेदुल्ला खॉ हैरीटेज कप हॉकी टूर्नामेंट देश का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। यह टूर्नामेंट अंतिम बार 2016 में आयोजित किया गया था।

भारत का जर्मन से होने वाले प्रो लीग के मैच स्थगित

Show More
Back to top button