NITISH कुमार ने अमित शाह से जताया ‘ATAL’ दोस्ती वाला भरोसा

NITISH Kumar, ATAL Friendship Faith, Expressed with Amit Shah

NITISH: उज्जवल प्रदेश, पटना. केंद्रीय गृहमंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर हैं। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यह दौरान काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरैे के तहत अमित शाह पटना के बापू सभागार में आयोजित केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे।

यहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (NITISH Kumar) भी मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार ने अमित शाह (Amit Shah) के सामने (Expressed with) ही यहां मंच संभालने के बाद कहा कि गलती से दो बार उधर चले गए।

उन्होंने अटल (ATAL) जी के समय से चली आ रही पक्की दोस्ती (Friendship) के बारे में याद दिलाकर पक्का भरोसा (Faith) भी जताया। अपने भाषण की शुरुआत में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सहकारिता विभाग में कई सारे कार्य किए गए हैं। इससे सहकारिता से जुड़े लोगों को काफी लाभ हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में बिहार को बहुत कुछ दिया है।

इसमें विशेष आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए, मखाना बोर्ड की स्थापना, नए हवाई अड्डों के विकास की घोषणा हुई है। बिहार के विकास से जुड़ी पटना-आरा-सासाराम फोरलेन कॉरिडोर के विकास के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार 24 नवंबर 2005 को बनी थी लेकिन क्या स्थिति थी उसके पहले।

आप जानते हैं कि शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। हिंदू-मुस्लिम के लिए बार-बार झगड़ा करते रहते थे। किसी का कोई काम ठीक से नहीं होता था। कुछ भी काम उन लोगों की तरफ से नहीं होता था। राज्य का विकास नहीं होता था। हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। अब पढ़ाई के बारे में कोई हाल ही नहीं था और बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। पहले इलाज का कोई इंतजाम नहीं था। जितना तेजी से इलाज होना चाहिए था नहीं होता था।

हम कैसे भूल सकते हैं- नीतीश कुमार

हम गलती से दो बार उधर चले गए। अब हम लोगों ने यह तय कर लिया है कि अब यह कभी नहीं होगा। यह गलत है। हमको मुख्यमंत्री कौन बनाया? हमको अटल बिहारी वाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनाया। हम कैसे भूल सकते हैं। वो लोग गलती किया। अब नहीं होगा। अब सब दिन वहीं होगा।

हम मिल कर कितना काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। जो हिंदू-मुसलमान का झगड़ा होता था। हमने ये सब कुछ ठीक किया है। शिक्षकों की बहाली की गई है। अस्पतालों में दवा और इलाज का इंतजाम किया गया है। महिलाओं के लिए काफी काम किया गया है।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button