अब प्रथम श्रेणी के अफसरों को भी देना होगा कामकाज का रिकॉर्ड, सभी विभाग को निर्देश जारी

भोपाल
 मध्य प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने की कवायद शुरू हो गई है। छोटे कर्मचारी ही नहीं बल्कि प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को भी अपने कामकाज की जानकारी देनी होगी। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

आदेश के मुताबिक, फर्स्ट और सेकंड क्लास अफसर को भी अपने कामकाज का रिकॉर्ड ऑनलाइन देना होगा। मंत्रालय से लेकर प्रदेश भर के सभी प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को 31 मार्च तक सरकार को कामकाज की रिपोर्ट ऑनलाइन देनी होगी।

साथ ही अधिकारी के खिलाफ चल रही जांच और निलंबन की भी सूचना देनी होगी। 90 दिन से काम काम करने वाले अधिकारियों को भी सामान्य प्रशासन विभाग ने ऑनलाइन जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button