अब बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना ब्रिज गिरा, देखें वायरल वीडियो

Latest Viral Video: बिहार में पुलों के धँसने, गिरने और टूट कर बर्बाद होने का सिलसिला कम ही नहीं हो रहा है। हाल ही में अररिया में बकरा नदी पर बन रहे पुल के गिरने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को सीवान में गंडक नहर पर बना पुल धड़ाम हो गया।

Latest Viral Video: बिहार में पुलों के धँसने, गिरने और टूट कर बर्बाद होने का सिलसिला कम ही नहीं हो रहा है। हाल ही में अररिया में बकरा नदी पर बन रहे पुल के गिरने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शनिवार को सीवान में गंडक नहर पर बना पुल धड़ाम हो गया।

बिहार में पुल गिरने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है, क्योंकि इस पुल के गिरने के बाद कई गांव का संपर्क टूट गया है। पुल गिरने का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सीवान जिले के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है। पिलर धंसते की वजहसे यह हादसा हुआ स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके निर्माण में काफी गड़बड़ी की गई थी।

फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पुल यह महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ती थी। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पुल यह महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ती थी। कई गांवों के लोगों का इस पुल से आवागमन होता था।

Also Read: Income Tax New Slab: 15 लाख तक की इनकम वालों की लगेगी लॉटरी, इतना भरना पड़ेगा टैक्स

पुल टूटने से आवागमन बाधित हो गया है। इसका असर हजारों राहगीरों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुल शनिवार की सुबह गिर गया। बताया जाता है कि पुल 35-40 साल पुराना था। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस पुल का निर्माण की शुरुआत स्थानीय लोगों ने चंदा करके करवाई। बाद में कुछ सरकारी सहयोग मिला। लोगों का कहना है कि सरकार से हमारी मांग है जल्दी पुल को ठीक करवा दें ताकि जो आवागमन बाधित हो गया है वो चालू हो सके।

12 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण

जानकारी के मुताबिक इस पुल में आई गड़बड़ी पहले से स्पष्ट हो गई थी। शनिवार की सुबह पुल में दरार देखी गयी जिसके बाद ग्रामीणों ने आना जाना बंद कर दिया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पुल के पास जमे थे और आने जाने वालों को आगाह कर रहे थे। यही वजह है कि इतनी बड़ी घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीण कार्य विभाग ने इस पुल को बनाया था। कहा जा रहा है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग के जेई और एई पर गाज गिर सकती है।

Also Read: मार्नस लाबुशेन ने लपका हैरतअंगेज कैच, देखें वायरल वीडियो

इसके पहले बिहार के अररिया जिले में 12 करोड़ की लागत से बन रहा पुल धंस गया। जिले के बकरा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा था। मंगलवार को दोपहर में नेपाल से सिकटी प्रखंड से होकर बहने वाली बकरा नदी में काफी मात्रा में पानी आ गया। न जिससे पुल के दो पिलर ध्वस्त हो गए और पल भरभरा कर गिर गया। इस मामले में कई अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया गया।

मां के सामने बेटी ने लगा दी हाईटेंशन तारों के ऊपर छलांग, देखें वायरल वीडियो

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button