OTT Release 2025: साल 2025 की सबसे बोरिंग फिल्म बनी ट्रेंडिंग सेंसेशन! 62 दिन से Netflix पर टॉप पर डटी
OTT Release 2025: जनवरी से अब तक दर्जनों फ़िल्में रिलीज़ हो चुकी हैं, लेकिन कुछ ही फ़िल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई हैं। इस बीच एक फ़िल्म ऐसी भी थी जो सिनेमाघरों में तो बुरी तरह फ्लॉप हुई, लेकिन ओटीटी पर दमदार वापसी कर रही है।

OTT Release 2025: उज्जवल प्रदेश, मुंबई. साल 2025 बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुछ खास नहीं रहा। जनवरी से लेकर अब तक दर्जनों फिल्में रिलीज़ हुईं, लेकिन केवल कुछ ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाईं। इसी बीच एक ऐसी फिल्म भी रही जो सिनेमाघरों में तो बुरी तरह पिट गई, लेकिन OTT पर जबरदस्त वापसी कर रही है। हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ की, जो अब नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है।
थिएटर में फ्लॉप, लेकिन OTT पर सुपरहिट बनी ‘देवा’
31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हुई एक्शन-थ्रिलर ‘देवा’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया। लगभग 2 घंटे 36 मिनट लंबी इस फिल्म का बजट ₹50 करोड़ था, और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज ₹55.8 करोड़ तक ही पहुंच पाया। भारत में फिल्म ने सिर्फ ₹33.9 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे यह साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिनी गई।
नेटफ्लिक्स पर देवा का जलवा: 62 दिनों से टॉप ट्रेंडिंग
हालांकि, 28 मार्च 2025 को जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो समीकरण पूरी तरह बदल गए। ‘देवा’ लगातार 62 दिनों से ओटीटी की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में बनी हुई है और फिलहाल 9वें स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। यह इस बात का प्रमाण है कि थिएटर में फ्लॉप फिल्म भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई जान पा सकती है।
IMDb पर भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स
शाहिद कपूर के फैंस और थ्रिलर पसंद करने वालों को यह फिल्म खासा पसंद आ रही है। IMDb पर इसे 6.7 रेटिंग मिली है, जो एक फ्लॉप मानी जाने वाली फिल्म के लिए एक सरप्राइज़िंग आंकड़ा है। एक्शन सीक्वेंस और प्लॉट ट्विस्ट्स ने ओटीटी ऑडियंस को बांधे रखा है।
जानिए क्यों OTT पर चल गई ‘देवा’?
- शाहिद कपूर का पावर-पैक्ड एक्शन
- नेटफ्लिक्स की बड़ी ऑडियंस पहुंच
- थिएटर में कम पहुंच पाने वाले दर्शकों का रिपीट व्यूअरशिप
- स्ट्रॉन्ग सोशल मीडिया ट्रेंडिंग और वर्ड ऑफ माउथ
कहां देखें?
अगर आपने ‘देवा’ थिएटर में मिस कर दी थी, तो आप घर बैठे Netflix पर इसे आराम से देख सकते हैं।