Pahlgam Attack: प्रधानमंत्री मोदी ने रद्द किया रूस दौरा, विक्ट्री डे परेड नहीं होंगे शामिल

Pahlgam Attack: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव द्वारा जानकारी दी गई कि मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होंगे शामिल।

Pahlgam Attack: उज्जवल प्रदेश, नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का आगामी दौरा रद्द कर दिया है। वह अब 9 मई को मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड में शामिल नहीं होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी।

हालांकि, रूस ने पीएम मोदी के मॉस्को दौरे के रद्द होने का कारण नहीं बताया है। कहा जा रहा है कि पहलगाम पर आतंकी हमले के बाद मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। हालांकि, भारत की ओर से अभी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रूस के विक्ट्री डे परेड पर आएंगे दुनियां के कई दिग्गज नेता

इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ मई को रूस में होने वाली विक्ट्री डे परेड में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा आमंत्रित किया गया था।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेता इस मौके पर रूस जाने वाले हैं। बता दें कि द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर नौ मई को होने वाली विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था।

बता दें कि रूस में 9 मई को विक्ट्री डे परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत के तौर पर मनाई जाती है। इस दिन 1945 में जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया था।

 

Abhay Tripathi

उज्जवल प्रदेश डॉट कॉम में बतौर सब एडिटर कार्यरत अभय त्रिपाठी को डिजिटल मीडिया में 2 साल से अधिक का अनुभव है। हिंदी टाइम्स, प्रदेश टूडे जैसे कई प्रतिष्ठित संस्था… More »
Back to top button