MP Congress News : कम अंतर से हारी सीटों पर कांगे्रस कर रही फोकस, चलाएंगी अभियान

MP Congress News : अब कांग्रेस भी प्रदेश में 10% वोट का इजाफा करने के लिए अभियान चलाने की तैयारी में है। यह अभियान खासकर उन सीटों पर होगा, जहां कांग्रेस की हार कम मतों से हुई है।

MP Congress News : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. भाजपा की तर्ज पर अब कांग्रेस भी प्रदेश में दस फीसदी वोट का इजाफा करने के लिए अभियान चलाने की तैयारी में है। यह अभियान खासकर उन सीटों पर होगा, जहां कांग्रेस की हार कम मतों से हुई है। इसके अलावा उन सीटों पर भी उसका फोकस होगा, जिन सीटों पर पार्टी को दस प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं। इन सभी सीटों पर प्रथम चरण में काम किया जाएगा। इसके बाद बाकी की सीटों पर कांग्रेस इस अभियान को चलाएगी।

पार्टी के सभी सहयोगी संगठन दिसंबर से बूथ जोड़ो कार्यक्रम चलाएंगे। इसमें उन केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां पार्टी की स्थिति बहुत की खराब रही। उन बूथों पर सबसे पहले यह अभियान चलेगा, जिन पर कांग्रेस तीसरे या चौथे नंबर पर थी। इसके लिए कांग्रेस ने एक प्रकोष्ठ का भी गठन किया है। जो हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का काम करेगी।

सीटें थी ज्यादा लेकिन मत मिले थे कम

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें भाजपा से ज्यादा आई थी। कांग्रेस को तब 114 सीटें और भाजपा को 109 सीटें मिली थी। उस चुनाव में कांग्रेस को 40.89 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 41.02 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस अब इस अंतर को बढ़ाना चाहती है। इसलिए वह हर बूथ पर दस प्रतिशत वोट बढ़ाने पर जोर दे रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button