MP Election 2023 : प्रदीप अहिरवार बोले – प्रदेश में भाजपा राज में अजा-अजजा वर्ग पर हो रहा है अत्याचार

MP Election 2023 : अहिरवार ने बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि CM शिवराज सिंह महज अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए इस वर्ग को भ्रमित करने में लगे हुये हैं, लेकिन अब हमें इससे सावधान रहना है।

MP Election 2023 : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. PCC में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों और विभाग के जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दलितों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर चर्चा हुई।

अहिरवार ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हो और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग सुनिश्चित करें। अहिरवार ने कहा कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है, और CM शिवराज सिंह महज अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए इस वर्ग को भ्रमित करने में लगे हुये हैं, लेकिन अब हमें इससे सावधान रहना है।

भाजपा देश के संविधान को समाप्त करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होना है, इसके लिए हमें संगठित होकर पूरी शक्ति के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है, ताकि हमें कांग्रेस सरकार में पूरा न्याय और हक मिल सके।

बैठक के बाद विभाग के अध्यक्ष अहिरवार के नेतृत्व में दलित और आदिवासी वर्ग के साथ हाल ही में हुये अत्याचार और हत्या के विरोध मंे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बोर्ड आफिस चौराहे तक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में विभाग के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बैठक एवं विरोध प्रदर्शन मंे प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण सर्वजे.पी. धनोपिया, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, भानू ठाकुर, रमेश चंद बकोरिया, महेश नंद मेहर, अजय अहिरवार, रमेशचंद बकोरिया, जितेन्द्र जाटव, सुशील जसेले, जगन्नाथ अहिरवार, मदन चौधरी, एडवोकेट हीरालाल, गीता जाटव, जय बंसल, योगेन्द्र सिंह लोधी, फूलसिंह कुवाल, मुकेश बंसल, राकेश गिरजे, राजीव अहिरवार सहित बड़ी संख्या में विभाग के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन हेमंत नरवरिया ने किया।

Related Articles

Back to top button