MP News: सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष बने योगेश यादव, रजनीश को हटाया

Latest MP News: विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर सेवादल की कमान योगेश यादव को दी गई है।

Latest MP News: उज्जवल प्रदेश, भोपाल. विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर सेवादल की कमान योगेश यादव को दी गई है।

रजनीश सिंह करीब दो साल तक इस पद पर रहें और चुनाव वाले साल में उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया है। सेवादल का पिछले तीन साल से कामकाज से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ संतुष्ट नहीं थे। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उस दौरान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव को हटा कर सत्येंद्र यादव को इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसके बाद अब कमलनाथ सरकार गिरी उसके बाद सत्येंद्र यादव को इस पद से हटा दिया गया था और यह जिम्मेदारी पूर्व विधायक रजनीश सिंह को दी गई थी। रजनीश सिंह करीब दो साल तक इस पद पर रहे। उन्हें अब हटा कर वापस से योगेश यादव को सेवादल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। योगेश यादव करीब दस साल तक इस पद पर रह चुके हैं।

चुनाव लड़ने छोड़ा पद

इधर रजनीश सिंह ने कहा कि वे विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए अब वे संगठन की जगह पर अपने क्षेत्र में समय देना चाहते हैं। यह बात उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को बताई। इसके बाद उन्हें इस पद से मुक्त कर दिया गया है।

वहीं योगेश यादव ने कहा कि वे करीब दस साल तक सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों में सेवादल के प्रशिक्षण शिविर लगाए थे। इसका परिणाम भी चुनाव में मिले। जिन क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविर लगे थे, उन क्षेत्रों में कांग्रेस ने विजय प्राप्त की। इसलिए एक बार फिर से पार्टी ने इस पद पर उनके प्रति भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वे फिर से प्रशिक्षण शिविर लगाने का काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button