अब एक ही चार्जर से चार्ज होंगी 6 डिवाइस, Portronics Volt 20 लॉन्च

Portronics Volt 20 : आजकल भारतीय घरों में चार्जिंग डिवाइस की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में कई बार चार्जिंग पोर्ट की कमी हो जाती है। वही अगर चार्जिंग पोर्ट घरों में लगाने पर कई हजार रुपए का खर्च आएगा।

Portronics Volt 20 : उज्जवल प्रदेश, मुंबई. आजकल भारतीय घरों में चार्जिंग डिवाइस की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में कई बार चार्जिंग पोर्ट की कमी हो जाती है। वही अगर चार्जिंग पोर्ट घरों में लगाने पर कई हजार रुपए का खर्च आएगा। साथ ही घर में तोड़फोड़ करनी होगी। ऐसे में पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 आपके कई हजार रुपए बचा सकता है। पोर्ट्रोनिक्स (Portronics Volt 20) का नया चार्जिंग डिवाइस पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 लॉन्च हो चुका है। यह एक इनोवेटिव चार्जिंग डिवाइस है। इस चार्जिंग डिवाइस की मदद से एक साथ 6 डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

टाइप ए, टाइप सी, समेत लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा | Portronics Volt 20

इस चार्जिंग डिवाइस को आज की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें टाइप ए, टाइप सी, समेत लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इस चार्जिंग डिवाइस की अच्छी बात है कि यह पुराने मल्टी चार्जर के मुकाबले साइज में आधा है।

आकार में भी छोटा और हैंडी

पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 (Portronics Volt 20) का साइज काफी छोटा है, जिससे स्पेस सेविंग में मदद मिलती है। साथ ही डिजाइन भी काफी अच्छी है। पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 (Portronics Volt 20) में एंटी फायर पीसी और पीवीसी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें मल्टी लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है। यह ओवर लोड या फिर फॉल्ट होने पर डिवाइस को सुरक्षित रखेगा।

1499 रु. है पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 की कीमत

पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 की कीमत 1,499 रुपए है। इसकी खरीद पर 12 माह की वारंटी दी जा रही है। इसे कंपनी की ऑफिशियल साइट के साथ ही लीडिंग ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 में पावरफुल 20डब्ल्यू टाइप-सी पॉवर डिलीवरी मिलती है, जो अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

2500W पावर आउटपुट मिलेगा एसी सॉकिट से

इसकी मदद से स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टाइप सी कंपैटिबल डिवाइस चार्ज कर पाएंगे। इसमें दो 18w यूएसबी-ए पोर्ट दिये गये हैं। इसके अलावा एसी सॉकिट दिया गया है, जिसमें 2500W पावर आउटपुट मिलेगा। एसी सॉकिट से लैपटॉप, मॉनिटर जैसे कई डिवाइस को चार्ज किए जा सकते हैं। पोर्ट्रोनिक्स वोल्ट 20 में 3 मीटर कॉपर केबल दी जाएगी, जिसे सुविधा के हिसाब से बढ़ाया जा सकेगा।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
Back to top button