प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रवासियों को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द ऑर्डर ऑफ मुबारक-अल-कबीर" से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में एक ऐसे भारत का उदय हुआ है, जो विश्व बंधुत्व के संकल्प को साकार कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुवैत ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया है, जो सभी राष्ट्रवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। इससे एक बार पुन: प्रमाणित हुआ है कि विश्व में भारतीय नेतृत्व के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना सशक्त हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सम्मान सशक्त, समृद्ध भारत और संपूर्ण देशवासियों का सम्मान है।

 

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button