Raipur News: अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 280 कट्टा धान जब्त

Raipur News: महासमुंद जिले के बागबाहरा के सीमा जांच चौकी नर्रा (कोमाखान) पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 280 कट्टा धान जब्त किया।

Raipur News: उज्जवल प्रदेश, रायपुर. महासमुंद जिले के बागबाहरा के सीमा जांच चौकी नर्रा (कोमाखान) पर अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 280 कट्टा धान जब्त किया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में रात 12 बजे की गई। जांच के दौरान, वाहन चालक धान परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सका। इस कारण मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया और धान से लदे वाहन को कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा की अभिरक्षा में सौंप दिया।

इसके अलावा, कोमाखान तहसील के बाघामुड़ा समिति में निरीक्षण के दौरान तीन किसानों का धान गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। कुल 170 क्विंटल धान की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उसे वापस लौटा दिया गया। प्रशासन ने यह कदम खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और किसानों को गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उठाया है। अधिकारियों ने कहा है कि धान के अवैध परिवहन और खराब गुणवत्ता वाले धान के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसानों और व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button