Raipur News : CM से निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की मुलाकात

Raipur News in Hindi: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

CG CM Bhupesh Baghel Raipur News : उज्जवल प्रदेश, रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी।

कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक रेलवानी, छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के सदस्य बृजेश शर्मा, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार समाजिक सुरक्षा मंडल के सदस्य सोमेश चटर्जी, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के सदस्य शंकर सोढ़ी, छत्तीसगढ़ राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मदनलाल देवांगन सहित अनेक निगम, मण्डल और आयोगों के नवनियुक्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button