राजस्थान-राज्यपाल से मिले नॉर्थ ईस्ट के विद्यार्थी, विकसित भारत में भागीदारी का किया आह्वान

जयपुर।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजभवन में शनिवार को नॉर्थ ईस्ट में अध्ययनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि यही "एक भारत श्रेष्ठ भारत" है, जिसमें राष्ट्र के सभी प्रांत अपनी विविधता में एकता लिए सम्मिलित हैं।

उन्होंने विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया।

राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की शिष्टाचार भेंट
जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिवप्रताप शुक्ल ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और… More »

Related Articles

Back to top button