RBSE 12th Result 2024 LIVE : यहाँ चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, डाउनलोड मार्कशीट
Rajasthan Board 12th Result 2024 Live Updates: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

Rajasthan Board 12th Result 2024 Live Updates: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स ( RBSE 12th Arts Result 2024, RBSE 12th Science Result 2024, RBSE 12th Commerce Result 2024 ) का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा। वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए।
संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया। चुनाव आचार संहिता लगे होने के कारण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं कर सके। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी पंजीकृत थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों संकाय और 10वीं बोर्ड को मिलाकर करीब 19 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच हुई थी। इस बार राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है। पिछले साल यानी 2023 में पहला आरबीएसई रिजल्ट 12वीं साइंस और कॉमर्स का 18 मई को रात 8 बजे घोषित किया था। कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा था। यह 2022 से करीब एक प्रतिशत कम रहा था। पिछले साल आरबीएसई 12वीं आट्र्स रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था, जो 92.35 प्रतिशत रहा था।
Also Read: Viral Video: कार की टक्कर से ब्रिज तोड़ते हुए नदी पर झूल गया ट्रक, देखें वायरल वीडियो
राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के शिक्षा मंत्री ट्वीट
- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होने के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का ट्वीट – राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं बोर्ड मुख्य परीक्षा-2024 के विज्ञान (Science), कला (Arts) एवं वाणिज्य (Commerce) विषयों की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
- विज्ञान वर्ग में कुल 2,60,078 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसमें से 2,58,071 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुये। उच्च माध्यमिक विज्ञान वर्ग की परीक्षा का परिणाम 97.73 प्रतिशत रहा।
- वाणिज्य वर्ग में कुल 26622 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसमें से 26418 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुये। उच्च माध्यमिक वाणिज्य वर्ग की परीक्षा का परिणाम 98.95 प्रतिशत रहा।
- कला वर्ग में कुल 5,78,494 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसमें से 5,69,575 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुये। उच्च माध्यमिक कला वर्ग की परीक्षा का परिणाम 96.88 प्रतिशत रहा।
राजस्थान बोर्ड नहीं करेगा टॉपरों के नामों की घोषणा
राजस्थान बोर्ड की तरफ से 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के टॉपर्स की लिस्ट घोषित नहीं करता। पिछले कुछ साल पहले राजस्थान बोर्ड ऐसा करना बंद कर चुका है। स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट में बहुत से स्टूडेंट्स के मार्क्स बढ़ जाते हैं। ऐसे में बोर्ड को मेरिट जारी करना सही नहीं लगता।
राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे बढ़िया कॉमर्स के नतीजे रहे
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं में सबसे बढ़िया कॉमर्स के नतीजे रहे हैं। कॉमर्स में कुल 98.95 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। ये तीनों स्ट्रीम में सबसे ज्यादा है। वहीं साइंस में 97.73 और आर्ट्स में 96.88 प्रतिशत छात्र पास हुए।
आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024- आर्ट्स स्ट्रीम में 551789 छात्र उत्तीर्ण हुए
पंजीकृत: 578494
प्रकट: 569575
उत्तीर्ण: 551789
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में परीक्षा के लिए पंजीकृत लड़के और लड़कियों की संख्या
लड़के पंजीकृत: 277762
पंजीकृत बालिकाएं: 300732
आर्ट्स स्ट्रीम में परीक्षा देने वाले लड़कों और लड़कियों की संख्या
लड़के उपस्थित हुए: 272059
लड़कियां उपस्थित हुईं: 297516
आर्ट्स स्ट्रीम में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लड़कों और लड़कियों की संख्या
लड़के उत्तीर्ण: 260629
लड़कियां उत्तीर्ण: 291160
पास प्रतिशत विवरण
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 95.80%
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 97.86%
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तीनों स्ट्रीम में बेटियां आगे
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स में लड़कियों ने लड़कों को बुरी तरह पछाड़ा। कॉमर्स में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 98.66 फीसदी और लड़कियों का 99.51 फीसदी रहा। आर्ट्स में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.80 फीसदी और लड़कियों का 97.86 फीसदी रहा। साइंस में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 97.08 फीसदी और लड़कियों का 98.90 फीसदी रहा।
https://www.ujjwalpradesh.com/national/aiims-news-now-heart-valve-will-be-changed-half-hour-without-incision-bhopal/