Sarkari Yojana: इस योजना से बेटी को मिलेंगे 65 लाख, शादी-पढ़ाई खर्च की न करें चिंता

Sarkari Yojana ka Labh | PM Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) | प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023 | Sukanya Samriddhi yojana in Hindi | Calculator (ssy scheme), Benefits & Disadvantages | Online Form sukanya samriddhi yojana in Hindi 2022 | SSY Scheme में जमा करने पर कितना मिलेगा? | सुकन्या समृद्धि योजना PDF 2022 – 2023 | सुकन्या योजना के नुकसान

Sarkari Yojana MP | PM Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की योजना ( Central Government Scheme ) समय-समय पर सरकार लोगों की सुविधा के लिए ऐसी योजनाएं बनाती रहती है, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहे और आपको शानदार रिटर्न मिले। सरकार ने आपकी बेटी के लिए एक योजना लागू की है, जिससे आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता से पूरी तरह से मुक्त हो सकते हैं।

Also Read: Ladli Bahna Yojna की गाइडलाइन जारी, महिलाओं को 1000 रुपये महीना देगी सरकार

इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana ) है। इस स्कीम में आपको सिर्फ 250 रुपए के निवेश पर 65 लाख रुपए मिलेंगे। इस प्लान में आपको कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलता है। आइए आपको बताते हैं। इस योजना के बारे में।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? | Sukanya Samriddhi Yojana full Detail

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) सरकार द्वारा बनाई गई एक योजना है, यह योजना विशेष रूप से आपकी प्यारी बेटी के लिए बनाई गई है, जिसमें आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं, इस योजना में आप छोटी राशि से खाता खोल सकते हैं, इस योजना में आप द्वारा खाता खोलकर आप अपनी बिटिया के नाम से थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं।
कौन आवेदन कर सकता है

Sukanya Samriddhi Yojana में 10 साल से कम उम्र की बालिका का खाता उसके माता-पिता खुलवा सकते हैं। इसमें आप सिर्फ 250 रुपए के निवेश से खाता खोल सकते हैं। आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं। इसमें आपको 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। एक बालिका के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। एक परिवार में केवल 2 बालिकाओं के खाते खोले जा सकते हैं, जुड़वां / तिहरी बालिकाओं में 2 से अधिक खाते खोले जा सकते हैं।

Sukanya Samriddhi yojana details 2023

  • इस योजना हेतु बालिका की अधिकतम प्रवेश आयु 10 वर्ष है।
  • सालाना न्यूनतम निवेश राशि रू. 1000/- है। एवं अधिकतम राशि 150000/- है।
  • ssy scheme में कुल 15 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा करनी होती है। जिसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है।
  • वर्तमान में इसकी interest rate 7.60 % है।
  • प्रीमियम यदि आप मासिक दे रहे है, तो प्रत्येक माह के 1 तारीख और यदि सालाना जमा करते है, तो प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को जमा की जाएगी।
  • बालिका को 18 वर्ष पुरे होने पर उसकी उच्च शिक्षा की पढाई हेतु 50 प्रतिशत राशि निकालने का विकल्प है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप दूसरी जगह भी ट्रांसफर करवा सकते है।
  • योजना का लाभ दत्तक पुत्री (जिसे गोद लिया हो) के लिए भी लिया जा सकता है।
  • यदि लड़की बलिक होने के बाद अपना खुद चलाना चाहती है, तो उसे यह विकल्प है।

Sukanya Samriddhi Yojana Overview 2023

योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना
वर्ष जनवरी 2022
लाभार्थी 0 से 10 वर्ष की बालिकाएं
निवेश राशि न्यूनतम 250/-
अधिकतम निवेश – 150000/-
कुल अवधि 15 वर्ष
परिवार में कुल कितने खाते खुलवा सकते है। केवल 2 बालिकाओं के (पहली बेटी होने के बाद दूसरी बार जुड़वाँ बेटियां होने की कंडीशन पर तीन बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है।)
सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म SSY Form Download
परिपक्वता अवधि (मेट्यूरिटी) 21 वर्ष

सुकन्या समृद्धि योजना की गणना | Sukanya Samriddhi Yojana Calculator

नीचे सुकन्या योजना का चार्ट दिया गया है, जिसमे माना उदहारण के लिए कोई माता पिता अपनी बेटी के नाम प्रति वर्ष रू.100000/- रुपये जमा करते है, तो उन्हें 21 वर्षो में Maturity (अवधि पूरी होने पर) कुल कितनी धनराशि प्राप्त होगी। यहां उदारहण के लिए माना किसी बालिका का जन्म 2015 में हुआ था, उसके माता-पिता द्वारा वर्ष 2015 से ही प्रति वर्ष रू.100000/- इस योजना के तहत जमा करने शुरू कर दिए। इस प्रकार उन्हें कुल 15 वर्षो तक (2029) तक प्रीमियम देना होगा। जिसका कुल प्रीमियम रुपये 150000/- जमा होगा। इसके बाद वर्ष 2035 बालिका को कुल 4395380.96/- रुपये की धनराशि प्राप्त होगी। विस्तृत चार्ट निचे दिया गया है।

वित्तीय वर्ष प्रतिवर्ष जमा राशि (₹) अर्जित ब्याज (₹) साल के अत में कुल राशि
2015 100000 7600 107600
2016 100000 15777.6 223377.6
2017 100000 24576.70 347954.30
2018 100000 34044.53 481998.82
2019 100000 44231.91 626230.73
2020 100000 55193.54 781424.27
2021 100000 66988.24 948412.52
2022 100000 79679.35 1128091.87
2023 100000 93334.98 1321426.85
2024 100000 108028.44 1529455.29
2025 100000 123838.60 1753293.89
2026 100000 140850.34 1994144.23
2027 100000 159154.96 2253299.19
2028 100000 178850.74 2532149.93
2029 100000 200043.39 2832193.32
2030 0 215246.69 3047440.01
2031 0 231605.44 3279045.45
2032 0 249207.45 3528252.91
2033 0 268147.22 3796400.13
2034 0 288526.41 4084926.54
2035 0 310454.42 ₹4395380.96

सुकन्या समृद्धि योजना कहाँ से करवाए

सुकन्या योजना के खाते मुख्यतः पोस्ट ऑफिस से खुलवाए जाते है। इसके साथ-साथ लगभग सभी सरकारी बैंको से भी इस योजना का खाता खुलवाकर इसमें निवेश शुरू किया जा सकता है। नीचे कुछ प्रमुख बैंकों के नाम निम्न है –

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ़ इंडिया
  • इंडियन बैंक
  • पोस्ट ऑफिस

सुकन्या योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज | Sukanya Yojana Documents

यदि आप अपने बिटिया के भविष्य के लिए Sukanya Yojana के तहत कुछ जमा करना चाहते है, तो आपको नीचे दिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी। आप इन दस्तावेजो को लेकर बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर खाता खुलवा सकते है।

  • ssy scheme में खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म संबंधी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  • माता पिता का आधार कार्ड, पेन कार्ड।
  • बालिका की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सुकन्या योजना में आपको कितना ₹ मिलेगा

यहां ऊपर हमने आपको बताया कि यदि आप अपने बिटिया के नाम सुकन्या समृद्धि योजना के तहत ₹1000/- का अकाउंट खुलवाते है, तो परिपक्वता पर आपको कितना पैसा मिलेगा। अब नीचे टेबल में हम आपको ₹3000/- ₹5000/- ₹10000/- व ₹12000/- मासिक जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा। विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

सुकन्या योजना में ₹2000/- मासिक जमा करने पर

प्रति माह जमा ₹2000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा ₹24000/-
इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि ₹3,60,000/-
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज ₹6,58,425/-
परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा ₹10,18,425/-

सुकन्या योजना में ₹5000/- मासिक जमा करने पर

प्रति माह जमा ₹5000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा ₹60000/-
इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि ₹9,00,000/-
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज ₹16,46,062/-
परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा ₹25,46,062/-

सुकन्या योजना में ₹10000/- मासिक जमा करने पर

प्रति माह जमा ₹10000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा ₹1,20,000/-
इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि ₹18,00,000/-
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज ₹33,30,307/-
परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा ₹51,03,707/-

सुकन्या योजना में ₹12000/- मासिक जमा करने पर

प्रति माह जमा ₹12000/- रूपये की राशि का एक वर्ष में कुल जमा ₹1,44,000/-
इस प्रकार 15 वर्ष में कुल जमा राशि ₹21,60,000/-
21 वर्ष तक जमा पर कुल ब्याज ₹39,50,549/-
परिपक्वता (Maturity) पर मिलने वाला कुल पैसा ₹61,10,549/-

सुकन्या समृद्धि योजना टोल फ्री नंबर

18002666868 यदि आपको सुकन्या समृद्धि स्कीम से संबधित कोई भी अन्य जानकारी लेनी है, तो सरकार द्वारा इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किये गए है। आप अपना सवाल टोल फ्री नंबर 18002666868 पर पूछ सकते है।

PM Awas Yojna : अब जल्द ही पूरे होंगे 9471 पीएम आवास, केंद्र से मिले 94 करोड़

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button