वैज्ञानिकों को मिला Cancer को रिवर्स करने वाला ‘स्विच’, इलाज में आ सकती है क्रांति!
New Development To Detect Cancer Cells: साउथ कोरियन वैज्ञानिकों ने एक खास मॉलिक्यूलर स्विच की खोज की है, जो कैंसर सेल्स को हेल्दी सेल्स में बदल सकता है। यह नई तकनीक भविष्य में कैंसर के इलाज को पूरी तरह बदल सकती है।

New Development To Detect Cancer Cells: उज्जवल प्रदेश, लंदन. कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसका इलाज दुनियाभर के वैज्ञानिक खोज रहे हैं। इस दिशा में साउथ कोरियन रिसर्चर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक खास ‘मॉलिक्यूलर स्विच’ की खोज की है, जो कैंसर सेल्स को रिवर्स कर हेल्दी सेल्स में बदल सकता है। यह तकनीक भविष्य में कैंसर का इलाज पूरी तरह बदल सकती है। आइए जानते हैं इस खोज की पूरी डिटेल।
कैंसर सेल्स को रिवर्स करने की तकनीक
वैज्ञानिकों ने पाया कि शरीर में कुछ कोशिकाएं कैंसर में बदलने के दौरान एक अस्थिर अवस्था में प्रवेश करती हैं। इस स्टेज पर इन्हें मॉलिक्यूलर स्विच के जरिए वापस नॉर्मल सेल्स में बदला जा सकता है।
यह खोज साउथ कोरिया के डेजॉन में कोरिया एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (KAIST) के वैज्ञानिकों ने की है। रिसर्च टीम के प्रमुख, प्रोफेसर क्वांग-ह्यून चो ने बताया कि उनकी टीम ने एक ऐसा तरीका खोजा है जिससे कैंसर कोशिकाओं को दोबारा स्वस्थ कोशिकाओं में बदला जा सकता है।
कैसे काम करता है मॉलिक्यूलर स्विच?
जब कोई सामान्य कोशिका कैंसर में बदलती है, तो उसमें आनुवंशिक और एपिजेनेटिक बदलाव होते हैं। यह प्रक्रिया उसी तरह है जैसे पानी एक खास तापमान पर पहुंचकर भाप में बदल जाता है।
वैज्ञानिकों ने एक सिस्टम बायोलॉजी मॉडल विकसित किया है, जो बताता है कि कैंसर सेल्स कब और कैसे अपने स्वरूप को बदलते हैं। इस मॉडल की मदद से वैज्ञानिकों ने एक मॉलिक्यूलर स्विच की पहचान की, जो कैंसर सेल्स को वापस हेल्दी सेल्स में बदलने में मदद कर सकता है।
क्या कहती है रिसर्च: रिसर्च के मुताबिक, यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने यह साबित किया है कि कैंसर सेल्स को पूरी तरह से उलटकर स्वस्थ सेल्स में बदला जा सकता है।
- वैज्ञानिकों ने कैंसर ग्रोथ को कंट्रोल करने वाले जेनेटिक नेटवर्क का मॉडल तैयार किया।
- इस मॉडल की मदद से उन्होंने एक मॉलिक्यूलर स्विच की पहचान की, जो कैंसर सेल्स को वापस नॉर्मल कर सकता है।
- भविष्य में यह तकनीक कैंसर ट्रीटमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकती है।
कैंसर ट्रीटमेंट में नई क्रांति?
अब तक कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी, रेडिएशन और सर्जरी का उपयोग किया जाता है, जो कई साइड इफेक्ट्स के साथ आते हैं। लेकिन अगर यह नई तकनीक सफल होती है, तो यह इलाज का एक आसान, दर्दरहित और अधिक प्रभावी तरीका बन सकता है। शोधकर्ता इस तकनीक को और विकसित कर इसे क्लीनिकल ट्रायल में लाने की तैयारी कर रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो यह कैंसर मरीजों के लिए नई उम्मीद बन सकता है।
कैंसर हो जाएगी सामान्य बीमारी
साउथ कोरियन वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया यह ‘मॉलिक्यूलर स्विच’ कैंसर ट्रीटमेंट की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। अगर यह तकनीक सफल होती है, तो भविष्य में कैंसर को एक सामान्य बीमारी की तरह इलाज किया जा सकेगा। हालांकि, अभी इस पर और रिसर्च की जरूरत है, लेकिन यह खोज कैंसर के खिलाफ जंग में एक महत्वपूर्ण कदम है।