Shivraj Singh Son Wedding: शिवराज सिंह चौहान ने बाबा महाकाल को दिया बेटे की शादी का निमंत्रण

Shivraj Singh Son Wedding: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला हवाई पट्टी से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचा। उन्होंने सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर गर्भ गृह में पूजा अर्चना की।

Shivraj Singh Son Wedding: उज्जवल प्रदेश, उज्जैन. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर मंदिर में हाजिरी लगाई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने भोलेनाथ को छोटे बेटे कुणाल की शादी का निमंत्रण दिया।

बाबा महाकाल के गर्भगृह में की पूजा अर्चना

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला हवाई पट्टी से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचा। उन्होंने सपरिवार महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर गर्भ गृह में पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। प्रशांत पुजारी और यश पुजारी ने पूजा सम्पन्न करवाई। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक प्रथम कौशिक की ओर से शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया गया।

14 फरवरी को है बेटे कुणाल सिंह की शादी

शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की शादी 14 फरवरी वेलेंटाइन-डे पर भोपाल में होगी। कुणाल सिंह चौहान की करीब 8 माह पहले सगाई हुई थी। भोपाल के जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से कुणाल का रिश्ता हुआ है। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है। कुणाल और रिद्धि साथ में पढ़े हैं।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button