Silwani News : 151 दिन तक धर्म उपदेश देकर मुनि संघ कर गया विहार, 15 जून को हुआ था आगमन

MP Silwani News : 152 दिन तक मुनि संघ के द्वारा नगर में विराजमान रह कर समाजजनों को धर्म उपदेश देकर ज्ञान की गंगा में गोते लगवाए गए।

आदित्य रघुवंशी, उज्जवल प्रदेश, सिलवानी.
Latest Silwani News In Hindi : नगर में विराजमान आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य व आचार्य आर्जव सागर महाराज के शिष्य मुनि विलोक सागर महाराज व मुनि विबोध सागर महाराज का सियरमऊ के रास्ते विहार हो गया। मुनि संघ को नगर की सीमा तक छोड़ने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन साथ चले। 15 जून को मुनि संघ का नगर में आगमन हुआ हुआ। यहां पर समाजजनों के आग्रह व गुरु के निर्देश पर मुनि संघ के द्वारा नगर में चातुर्मास किया गया।

152 दिन तक मुनि संघ के द्वारा नगर में विराजमान रह कर समाजजनों को धर्म उपदेश देकर ज्ञान की गंगा में गोते लगवाए गए। इस दौरान 10 लक्षण पर्व सहित मुनि संघ के सानिध्य में अनेक विधान व प्रतियोगिताए आयोजित की गई। मुनि संघ के नगर से विहार किए जाने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में समाजजन पार्श्वनाथ जिनालय पहुंचे तथा मुनि संघ से कुछ दिन और रुकने तक शीत कालीन वाचना करने का भी आग्रह किया, लेकिन विहार के लिए उठ चुके मुनि संघ के कदम समाजजनो के आग्रह पर भी नहीं थमें।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button