Silwani News : मुनि विलोक सागर महाराज बोले – समाज की प्रगतिशीलता के लिए समाजजनों में आवश्यक है एक जुटता

Silwani News : दिगंबर जैन त्रिमूर्ति जिनालय में समवशरण महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ का 10 दिनी आयोजन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रत्येक दिन बाल ब्रम्हचारी नवीन भैया के द्वारा विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे है।

आदित्य रघुवंशी, उज्जवल प्रदेश, सिलवानी.
Latest Silwani News In Hindi : नगर के दिगंबर जैन त्रिमूर्ति जिनालय में समवशरण महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ का 10 दिनी आयोजन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन समाज के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रत्येक दिन बाल ब्रम्हचारी नवीन भैया के द्वारा विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे है। इसके अतिरिक्त जबलपुर से आई स्वर कोकिला वैशाली जैन एण्ड पार्टी के द्वारा संगीतमयी भजनों की बेहतर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचकता प्रदान की जा रही हैं।

विधान के कार्यक्रम में भगवान की माता बनी तिलकश्री जैन की गोद भराई की रस्म धार्मिक अनुष्ठान के बीचपूर्ण की गई। कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस मुनि विलोक सागर महाराज ने भगवान की वाणी का रसा स्वादन कराते हुए बताया कि समाज की प्रगतिशीलता के लिए समाजजनों में एक जुटता आवश्यक है।

समाजजनों में सामूहिक एकजुटता का भाव होने से विधटनकारी तत्व अपने मंसूबो में कामयाव नहीं हो पाते है बल्कि सामूहिकता होने से बड़े कार्य भी सानंद संपन्न हो जाते हैं । उन्होंने अनेक द्रष्टांत के माध्यम से एकता की बात बताई व कहा कि सभी में सामजस्य, आपसी मैत्री, भाईचारे की भावना होना आवश्यक है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button