Silwani News : शा. महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का आयोजन

Silwani News : शा. महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एड्स की रोकथाम के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

आदित्य रघुवंशी, उज्जवल प्रदेश, सिलवानी.
Silwani News : गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एड्स की रोकथाम के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ. इन्साफ खान (एमबीबीएस एमएस) ने एड्स की गंभीरता को व्यक्त करते हुए इसके दुष्परिणाम एवं रोकथाम के संबंध में सभी को जागरूक किया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार के दिशा निर्देशन में संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर पंथी द्वारा, स्वागत डां. लक्ष्मीकांत नेमा, आभार मुत्तकीन अहमद द्वारा किया गया। इस दौरान श्वेता सोलंकी, प्रतिभा डेहरिया, डॉ. रामानुज रघुवंशी डी. सी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन… More »

Related Articles

Back to top button