राजस्थान के छह लाख कर्मचारियों को फायदा, भजनलाल सरकार करेगी 500 करोड़ खर्च

जयपुर.

राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों को बोनस देने का अनुमोदन कर दिया है, इसका प्रदेश के लगभग 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर पे लेवल एल-12 और ग्रेड पे-4800 तक के कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।

साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारी भी इसके दायरे में आएंगे। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। बोनस का 75 प्रतिशत पैसा नकद दिया जाएगा और 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के जीपीएफ (सामान्य प्रावधायी निधि) खाते में जमा की जाएगी। छह लाख कर्मचारियों के मिलने वाले बोनस से सरकार पर करीब 500 करोड़ रुपये का अतरिक्त भार पड़ेगा। बता दें कि राज्य सरकार हर साल कर्मचारियों को बोनस देते ही। सीएम भजनलाल शर्मा से इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी करेगा।

Ramesh Kumar Shaky

रमेश कुमार शाक्य एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान, उन्होंने कई प्रतिष्ठित समाचार संगठनों के साथ काम किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। वे समाचार का प्रबंधन करने, सामग्री तैयार करने और समय पर सटीक समाचार प्रसारण सुनिश्चित करने में माहिर हैं। वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ और संपादकीय कौशल के साथ, उन्होंने समाचार उद्योग में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। उन्होंने राजनीति, व्यापार, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय मामलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में समाचार कवरेज एवं संपादन किया है।

Related Articles

Back to top button