इन अंगों के फड़कने का क्या है मतलब जानें

अंगों का फड़कना भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। ये घटनाएं शुभ और अशुभ दोनों हो सकती हैं। कुछ अंगों का फड़कना धन वृद्धि की ओर भी इशारा करता है तो कुछ अंगों के फड़कने से आर्थिक नुकसान भी हो सकता है…
बाईं आंख का फड़कना
बाईं आंख की ऊपरी पलक का फड़कना दुश्मनी को बढ़ाता है। नीचे की पलक फड़कती है तो किसी से बेवजह बहस हो सकती है। बाईं आंख यदि नाक की ओर फड़के तो फल शुभ होता है। शुभ समाचार मिल सकता है। या फिर किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।
दाईं आंख फड़के तो
पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ होता है, लेकिन महिलाओं की दाईं आंख फड़कना अच्छा नहीं माना जाता। दोनों आंख एक साथ फड़के, चाहे स्त्री हो या पुरुष तो यह अच्छाई का संकेत है। वहीं महिलाओं की यदि केवल बाईं आंख फड़कती हो तो यह अच्छा माना जाता है।
गला फड़के तो
यदि किसी पुरुष का गला फड़कता है तो उसे स्वादिष्ट और मनपसंद भोजन प्राप्त होता है और यदि किसी महिला का गला फड़के तो उसे आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है।
सिर का ऐसे फड़कना
सिर के बाईं ओर फड़कन हो तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। आप किसी मनपसंद जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सिर का दाईं ओर फड़कना भी अच्छा माना जाता है। आपको धन, सम्मान या फिर पदोन्नति मिल सकती है। सिर का पिछला हिस्सा फड़कने पर आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। अगर आपका पूरा ही सिर फड़क रहा है तो यह सबसे शुभ स्थिति है। आपकी धन की प्राप्ति हो सकती है और मुकदमे में जीत हो सकती है।
आपकी मूंछ फड़के तो
अगर आपकी मूंछ का दायां हिस्सा फड़कता है तो इसे शुभ समझना चाहिए और यदि बाईं ओर से मूंछ फड़के तो किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
अगर आपका तालू फड़के तो
अगर आपके तालू में फड़कन है तो यह आर्थिक लाभ का शुभ संकेत है।
कंधे में फड़कन
अगर आपका दांया कंधा फड़क रहा है तो आपको धन सम्मान प्राप्त हो सकता है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने पर रक्त विकार होने की आशंका है।
घुटना फड़का तो
अगर आपके दाएं घुटने में फड़कन है तो आपको सोने के आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपके बाएं घुटने के फड़कने पर रुके हुए कार्य के पूरा होने की संभावना बढ़ जाती है।