इन 5 राशि की लड़कियां नहीं होती प्यार में भरोसे के काबिल

कहते हैं प्यार वह चीज़ है जो आंखों से होता हुआ सीधे दिल में उतरता है। कभी किसी को एक नज़र में ही कोई भा जाता है और वह उसे अपना दिल दे बैठता है तो कभी किसी को अपनाने में हमें काफी समय लग जाता है। लेकिन चंद मुलाकातों में हम यह नहीं जान पाते कि सामने वाला भरोसे के काबिल है या नहीं या फिर प्यार में ये कितना लंबा साथ निभाने वाला है।
अगर आप भी प्यार में पड़ चुके हैं या फिर अपने लिए लव पार्टनर की तलाश में हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होगा, ख़ास तौर पर हमारे पुरुष पाठकों के लिए।
जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम यह जान सकते हैं कि किस राशि की लडकियां नहीं निभाती प्यार में ज़्यादा लंबा साथ। तो आइए पता करते हैं उन राशियों के बारे में।
मिथुन:
यदि आप मिथुन राशि की किसी लड़की से प्रेम करते हैं तो फिर आप सावधान हो जाइये क्योंकि इस राशि की लडकियां प्यार तो करती हैं लेकिन प्यार को लेकर ज़्यादा सीरियस नहीं रहती। ये रोमांटिक तो होती हैं लेकिन साथ ही इनका ईर्ष्यालु स्वभाव इन्हें अपने रिश्ते में आगे बढ़ने नहीं देता। कुल मिलाकर ये प्यार को सिर्फ एक खेल समझती हैं।
कर्क:
इस राशि की लड़कियां जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती। रिलेशनशिप में होने के बावजूद इन्हें अपने पार्टनर पर हमेशा शक करने की जैसे आदत होती है। आपकी कौन सी बात कब इन्हें बुरी लग जाए इसका पता लगाना मुश्किल होता है। एक वक़्त के बाद इनके साथ रिश्ते में दबाव महसूस करने लगेंगे इसलिए इनके साथ प्रेम करने से पहले अच्छे से विचार कर लेने में ही आपकी भलाई है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि की लड़कियां बहुत ही आकर्षक होती हैं। कोई भी लड़का बड़ी ही आसानी से इनकी और खींचा चला आता है। लेकिन आकर्षक होने के साथ साथ ये बहुत रहस्मयी भी होती हैं। इनके दिलो दिमाग में क्या चल रहा है यह आप कभी नहीं जान पाएंगे।
मकर:
मकर राशि की लड़कियां जल्दी प्यार के चक्कर में नहीं पड़ती। काफी घूमने टहलने के बाद जब तक इन्हें इस बात की संतुष्टि नहीं हो जाती कि सामने वाला इनके लिए एकदम परफेक्ट है ये रिश्ते में आगे नहीं बढ़ती। कई बार बीच में ही ये उस रिश्ते को छोड़कर आगे बढ़ जाती हैं।
मीन:
इस राशि की लड़कियां बहुत चूज़ी किस्म की होती हैं। ये प्यार में तो पड़ती हैं लेकिन समय के साथ धीरे धीरे इनका प्यार बढ़ता नहीं बल्कि कम हो जाता है। इस वजह से इस राशि की लड़कियों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता है।