हथेली में ऐसी रेखाएं गुप्त रोग की सूचक, रखें इनका ध्यान

हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि हथेली में स्वस्थ्य रेखा का आरंभ कहीं से भी हो सकता है लेकिन इसका अंत बुध पर्वत पर होता है। यह रेखा जितनी साफ, स्पष्ट और अच्छी होती है व्यक्ति की सेहत उतनी ही अच्छी होती है। आइए देखें अपकी रेखा क्या कहती है।

हो सकती है गंभीर बीमारी
यदि दोनों हाथों में जीवन रेखा टूटी हुई हो तो व्यक्ति की असमय मृत्यु समान कष्टों का समान करना पड़ सकता है। यदि वही रेखा एक हाथ में टूटी हुई है और दूसरे हाथ में सही है तो गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

होती है गुप्त रोग की आशंका
बुध पर्वत की ओर जा रही स्वास्थ्य रेखा अगर पीलापन लिए हो तो यह अच्छे स्वास्थ्य की निशानी नहीं है, ऐसे में गुप्त रोग की आशंका रहती है।

हो सकती है यौन संबंधी समस्या
जिनकी हथेली में अंगूठे के नीचे का भाग जिसे शुक्र पर्वत कहते हैं वह अधिक उठा हुआ हो और स्वास्थ्य रेखा लहरदार हो उन्हें प्रजनन संबंधी यानी यौन रोग की आशंका रहती है।

ऐसा व्यक्ति रहता है लंबा जीवित
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में मणिबंध साफ और बिना कटे हों तो ऐसा व्यक्ति लगभग 70 साल से अधिक जीवित रहता है।

अगर टूटी है जीवन रेखा
अगर जीवनरेखा कई जगह से कटी हुई हो तो यह इस बात का संकेत नही है कि उनके जीवन पर कोई संकट आने वाला है। बल्कि यह संकेत है कि आपको जीवन में स्वास्थ्य और दूसरे कारणों से अधिक कष्ट मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group