19 सितंबर से होगा बुध का कन्या राशि में गोचर, जानिये सभी राशियों पर इसका प्रभाव

ग्रहों के राजकुमार बुध 19 सितंबर को सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध की कृपा जिस भी जातक पर होती है उसे अपार ज्ञान की प्राप्ति होती है। इनकी शत्रुता चंद्रमा से रहती है और ये सूर्य, शुक्र और राहु के मित्र माने जाते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति ठीक नहीं है तो इसका बुरा प्रभाव जातक की स्मरण शक्ति पर पड़ता है साथ ही वह त्वचा से जुड़े रोगों और सिर दर्द से ग्रसित रहता है।
बुध का राशि परिवर्तन शुभ और अशुभ दोनों ही फल देता है। आइए जानते हैं बुध के गोचर का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मेष:
मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ रहने वाला है। कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस दौरान आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे और वे परास्त होंगे।
वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर कुछ परेशानियां लेकर आएगा। कार्यों में असफलता मिलने के कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। साथ ही दांपत्य जीवन भी परेशानियों से भरा रहेगा। आपको धन हानि होने की संभावना है। इसके अलावा अपनों से अनबन और मनमुटाव भी रहेगा।
मिथुन:
आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए यह समय बहुत ही फ़ायदेमंद रहने वाला है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी साथ ही कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने का योग है। इस दौरान आपको अपनी माता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क:
आप कुछ तनाव में रह सकते हैं। घर परिवार में कलह आपकी मानसिक चिंता को और भी बढ़ा देगा। इसके अलावा आर्थिक मोर्चे पर भी समय अनुकूल नहीं है। धन हानि हो सकती है।
सिंह:
बुध के गोचर के कारण आपका आर्थिक पक्ष और भी मज़बूत हो जाएगा। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।
कन्या:
इस समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की ज़रुरत है इसलिए जो भी बोलें बहुत सोच समझकर नहीं तो आप विवादों में घिरे रह सकते हैं। रूपए पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले बहुत सावधानी से लें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। आप कई नकारात्मक विचारों से घिरे रहेंगे।
तुला:
आपके लिए बुध का गोचर बहुत कष्टदायक रहने वाला है। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहने की ज़रुरत है क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचा सकते है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक:
स दौरान आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा और आपको अपने कार्यों में सफलता भी मिलेगी। इतना ही नहीं आपको धन लाभ भी होगा।
धनु:
कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
मकर:
आपके रास्ते में कई सारी बाधाएं आएंगी। साथ ही ज़रूरी काम नहीं बनने से आप तनाव में भी रहेंगे। पूजा पाठ में आपका ख़ास मन नहीं लगेगा। इस दौरान अपनों से अनबन और मनमुटाव भी रह सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा।
कुम्भ:
आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। मानसिक और शारीरिक दोनों ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।
मीन:
आपके दांपत्य जीवन के लिए बुध का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ विवाद होगा और आप दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी।इसके अलावा मित्रों से भी कुछ मनमुटाव रहेगा। असफलताओं के कारण मानसिक चिंता में इज़ाफ़ा होगा। इस दौरान की गयी यात्रा भी असफल ही रहेगी।