Shani Gochar 2023: 17 जनवरी को शनिदेव बदलेंगे स्थान, इन राशियों को होगा लाभ

शनि गोचर 2023 : शनि सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह है। जनवरी में शनि का राशि परिवर्तन सभी लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा।

Shani Gochar 2023 in Hindi : इस वर्ष के पहले महीने में सबसे बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह शनि का राशि परिवर्तन होगा। इस परिवर्तन का असर कई राशि के जातकों पर पड़ेगा। शनि ढाई साल बाद 17 जनवरी को अपनी राशि बदलेंगे। शनि सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह है। जनवरी में शनि का राशि परिवर्तन सभी लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगा। शनि के अलावा इस माह में सूर्य, शुक्र मंगल और बुध का राशि परिवर्तन करेंगे।

ऐसा रहेगा साल का पहला महीना – Shani Gochar 2023

मेष – Shani Gochar 2023 Mesh Rashi

राशि के जातकों के लिए साल 2023 का पहला महीना जनवरी शुभता और सौभाग्य लिए है। इस माह आप अपनी बुद्घि एवं विवेक से अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने में कामयाब होंगे।

वृष – Shani Gochar 2023 Vrishabh Rashi

राशि के जातकों को साल के पहले महीने में कोई भी कदम खूब सोच-समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। इस माह घरेलू विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे।

मिथुन – Shani Gochar 2023 Mithun Rashi

राशि माह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का साथ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। जनवरी महीने में आप अपने संबंधों का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे, जिससे आपके टारगेट समय से पूरे हो जाएंगे।

कर्क – Shani Gochar 2023 Kark Rashi

इस राशि के जातक इस माह आपको न सिर्फ अपने कार्यक्षेत्र में बल्कि घर परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाकर चलना बेहतर रहेगा। माह की शुरुआत में अचानक से आप कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।

सिंह – Shani Gochar 2023 Singh Rashi

इस राशि के जातकों के लिए जनवरी माह मिलाजुला रहेगा। माह की शुरुआत में आपको स्वजनों की की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए।

कन्या – Shani Gochar 2023 Kanya Rashi

महीने की शुरुआत में किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से करिअर-कारोबार में आ रही बड़ी अड़चन दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। यह समय विदेश से जुड़े कार्य या कारोबार करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा।

तुला – Shani Gochar 2023 Tula Rashi

राशि के जातकों को साल के पहले महीने में अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। माह की शुरुआत में अचानक से आप पर न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी का बोझ उठाना पड़ सकता है। समस्याएं हल होंगी।

वृश्चिक – Shani Gochar 2023 Vrishchik Rashi

आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होने लगेगी। कामकाज की व्यस्तता के बीच आपको इस महीने अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं बड़े लाभ का कारण बनेगी।

धनु – Shani Gochar 2023 Dhanu Rashi

इस माह की शुरुआत में इष्ट-मित्रों के साथ किसी पर्यटन या धार्मिक क्षेत्र की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए मनचाहा लाभ प्रदान करने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।

मकर – Shani Gochar 2023 Makar Rashi

इस राशि के जातकों को व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। कारोबारी मामलों में अनुकूल फल मिलने से आपका व्यवसाय की ओर रुझान अधिक रह सकता है। आपको कार्य विशेष के लिए किसी बड़े मंच से सम्मानित भी किया जा सकता है।

कुम्भ – Shani Gochar 2023 Kumbh Rashi

इस राशि के जातकों के लिए पहला महीना कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। जनवरी महीने की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-शासन से जुड़े कार्य समय से पूरे होंगे।

मीन – Shani Gochar 2023 Meen Rashi

इस राशि के जातकों पर 17 जनवरी से साढ़े साती प्रारम्भ हो जाएगी। यदि आपका भूमि-भवन आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो इस माह के अंत तक फैसला आपके हक में आ सकता है।

Related Articles

Back to top button