Vijayadasmi के दिन पड़ रहे हैं बेहद ही दुर्लभ संयोग, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

Vijayadasmi : इस बार दशहरे पर बेहद ही दुर्लभ संयोग देखने को मिल रहा है। दशहरा (Dashara) पर्व अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

Vijayadasmi : इस बार दशहरे पर बेहद ही दुर्लभ संयोग देखने को मिल रहा है। दशहरा (Dashara) पर्व अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में भगवान श्रीराम (Lord Ram) ने इस दिन लंकापति रावण (Lankapati Rawan) का वध किया था और असत्य पर सत्य (Truth) को विजय दिलाई थी, इसलिए त्रेताकाल से आज तक इस दिन को विजयादशमी (Vijayadasmi) के रूप में मनाया जाता है। दस सिर के वरदान वाले रावण के अंत की वजह से ही इसे कहीं दशहरा तो कहीं दसहारा भी कहा जाता है। चलिए जानते दशहरे पर बन रहे शुभ योग और मुहूर्त के बारे में पूरी जानकारी।

तीन अति शुभ योग | Three Very Auspicious Yog

विजयदशमी पर तीन बेहद खास और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ये तीनों शुभ योग रवि, सुकर्मा और धृति हैं, जो इस दिन को महत्वशाली बना रहे हैं। इस योग में पूजा पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा। इस दिन किसी भी चीज की खरीददारी करना लाभप्रद रहेगा। वहीं, लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है।

दशहरा पर श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग | Auspicious Coincidence of Shravan Nakshatra on Dussehra

  • श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ- 04 अक्टूबर 2022 को रात्रि 10:51 पर प्रारंभ होगा जो अगले दिन 5 अक्टूबर 2022 को रात्रि 09:15 पर समाप्त होगा।
  • अबूझ मुहूर्त : वैसे तो दशहरा के दिन को साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त में से एक माना जाता है इसलिए पूरा दिन ही शुभ होता है।

शुभ दुर्लभ योग

  • रवि योग : सुबह 06:30 से रात्रि 09:15 तक।
  • सुकर्मा : 4 अक्टूबर सुबह 11:23 से दूसरे दिन 5 अक्टूबर सुबह 08:21 तक।
  • धृति : 5 अक्टूबर सुबह 08:21 से दूसरे दिन 6 अक्टूबर सुबह 05:18 तक।

दशहरे के ग्रह गोचर

  • इस दिन लग्न में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह की कन्या राशि में युति बन रही है।
  • बृहस्पति ग्रह मीन राशि में स्वराशि का होकर बैठा है।
  • शनि मकर राशि में स्वराशि का होकर बैठा है।
  • मेष राशि में राहु और तुला राशि में केतु का गोचर चल रहा है।
  • मंगल वृषभ में और चंद्र मकर में विराजमान रहेंगे।

दशहरा है इस दिन | Dussehra is on This Day

दशहरा इस वर्ष 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल दशमी तिथि 4 अक्टबूर 2022 मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा। जोकि अगले दिन यानी 5 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे तक रहेगी। वहीं, विजय मुहूर्त 4 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 5 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

जानिए दशहरे का महत्व | Know the Importance of Dussehra

आपको बता दें कि दशहरे का त्योहार बहुत ही खास होता है इस दिन बुराई के प्रतीक रावण का पुतला जलाकर लोग असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव मनाते हैं और इसी परंपरा को सदियों से निभाया जा रहा है साथ ही साथ दशहरे पर शस्त्रों का पूजन करना भी अच्छा माना जाता है नवरात्रि में देवी मां दुर्गा ने नौ दिनों तक असुरों के स्वामी महिषासुर से युद्ध किया था और दशमी के दिन उसका विनाश कर अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी इसे खुशी में यह पर्व देशभर में उत्सव और उमंग के साथ मनाया जाता है।

Show More
Back to top button