Sports News : चीन के राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ प्रमुख भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार

Latest Sports News : सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने कहा कि चेन शुयुआन को राष्ट्रीय और हुबेई प्रांतीय खेल निकायों द्वारा जांच के दायरे में रखा गया है। उन पर लगे आरोपों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया।

Latest Sports News : बीजिंग. चीन के राष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ के प्रमुख को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के भ्रष्टाचार रोधी निकाय के एक वाक्य के बयान में कहा गया है कि चेन शुयुआन को राष्ट्रीय और हुबेई प्रांतीय खेल निकायों द्वारा जांच के दायरे में रखा गया है। उन पर लगे आरोपों के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया।

चेन चीन के फुटबॉल महासंघ के प्रमुख हैं और इसकी पार्टी समिति के उपाध्यक्ष हैं। ओलंपिक में सफलता के बावजूद चीन ने लगभग 20 साल पहले केवल एक बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था। चीन के राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शी जिनपिंग ने देश को फुटबॉल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य बनाया था लेकिन धन और उत्साह कम होता दिखाई दे रहा है।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button