मुश्ताक अहमद हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, राजिंदर बने महासचिव

नई दिल्ली
मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया। हॉकी इंडिया के पूर्व महासचिव अहमद निवृत्तमान अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम सीनियर उपाध्यक्ष होंगे जबकि जम्मू कश्मीर हॉकी की असिमा अली और हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह उपाध्यक्ष होंगे।

हॉकी जम्मू कश्मीर के राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशि के रिटायर होने के बाद पद संभाला था। उन्हें नया महासचिव और हॉकी असम के तपन कुमार दास को कोषाध्यक्ष चुना गया है। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा और छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी संयुक्त सचिव होंगे।

हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हाकी तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और एसवीएस सुब्रमण्यम गुप्ता कार्यकारी सदस्य चुने गए। आर पी सिंह और जायदीप कौर खिलाड़ियों के प्रतिनिधि बने रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group