CPL 2023 Schedule : 5 देशों में होगा आयोजन, द हंड्रेड से होगा CPL का टकराव

CPL 2023 Full Schedule : कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 2023 संस्‍करण के पूरे कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। सीपीएल 2023 (CPL 2023) की शुरुआत 16 अगस्‍त को होगी और फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा।

CPL 2023 Full Schedule : नई दिल्‍ली. कैरेबियाई प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League) के 2023 संस्‍करण के पूरे कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। सीपीएल 2023 (CPL 2023) की शुरुआत 16 अगस्‍त को होगी और फाइनल मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। यह लगातार तीसरा साल होगा जब सीपीएल का टकराव द हंड्रेड (The Hundred) से होगा। इंग्‍लैंड की प्रतियोगिता का 1 से 27 अगस्‍त तक आयोजन होगा।

वैसे, सीपीएल में शामिल होने वाले वेस्‍टइंडीज के खिलाड़‍ियों की मेहनत बढ़ जाएगी क्‍योंकि जुलाई-अगस्‍त में उसे भारत के खिलाफ सीरीज भी खेलनी है। भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज दौरे पर 2 टेस्‍ट, तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत टेस्‍ट सीरीज के साथ होगी और 13 अगस्‍त को अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच के साथ सीरीज का समापन होगा।

इस बीच सीपीएल का आयोजन पांच जगहों पर होगा। बारबाडोस 2019 के बाद पहली बार सीपीएल के मैचों की मेजबानी करेगा। इसके अलावा सेंट लूसिया, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स, त्रिनिदाद एंड टोबागो और गयाना भी सीपीएल मैचों की मेजबानी करेंगे।

सीपीएल की सीईओ पीट रसेल ने एक बयान में कहा, ”हमें यह बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि सीपीएल 2023 के मैचों की मेजबानी पांच देशों में होगी। सीपीएल के जरिये फैंस के पास वर्ल्‍ड क्‍लास क्रिकेट का आनंद उठाने का शानदार मौका होगा। खिलाड़‍ियों के पास अपनी शैली और हुनर दिखाने का यह आदर्श मंच साबित हो सकता है।”

स्‍थानों के बारे में विस्‍तृत विवरण

  • सेंट लूसिया – डैरेन सैमी स्‍टेडियम – 16-20 अगस्‍त
  • सेंट किट्स एंड नेविस – वॉर्नर पार्क – 23-27 अगस्‍त
  • बारबाडोस – केनसिंगटन ओवल – 30 अगस्‍त से 3 सितंबर
  • त्रिनिदाद एंड टोबागो – 5-10 सितंबर
  • गयाना – 14-24 सितंबर (इसमें प्‍लेऑफ और फाइनल शामिल)
  • प्रत्‍येक स्‍थान पर घरेलू टीम को चार मैच खेलने का मौका मिलेगा।

CPL 2023 Schedule

DATETimeTeamVenue
बुध 16 अगस्त,शाम 7 बजेसेंट लूसिया किंग्स vs जमैका तलवाहडैरन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया
गुरुवार 17 अगस्तशाम 7 बजेसेंट लूसिया किंग्स vs बारबाडोस रॉयल्सडैरन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया
शनि 19 अगस्तप्रातः 10 बजेट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सडैरन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया
शनि 19 अगस्तशाम 7 बजेसेंट लूसिया किंग्स vs गुयाना अमेज़न वारियर्सडैरन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया
रविवार 20 अगस्तप्रातः 10 बजेजमैका तलवाह vs बारबाडोस रॉयल्सडैरन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया
रविवार 20 अगस्तशाम 7 बजेसेंट लूसिया किंग्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सडैरन सैमी क्रिकेट ग्राउंड, सेंट लूसिया
बुध 23 अगस्तशाम 7 बजेसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs जमैका तलवाहवार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट किट्स
गुरुवार 24 अगस्तशाम 7 बजेसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs गुयाना अमेज़न वारियर्सवार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट किट्स
शनि 26 अगस्तप्रातः 10 बजेसेंट लूसिया किंग्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सवार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट किट्स
शनि 26 अगस्तशाम 7 बजेसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs बारबाडोस रॉयल्सवार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट किट्स
रविवार 27 अगस्तप्रातः 10 बजेजमैका तलवाह vs गुयाना अमेज़न वारियर्सवार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट किट्स
रविवार 27 अगस्तशाम 7 बजेसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सवार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स, सेंट किट्स
बुध 30 अगस्तशाम 7 बजेबारबाडोस रॉयल्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
गुरुवार 31 अगस्तशाम 7 बजेबारबाडोस रॉयल्स vs जमैका तलवाहकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
शनि 2 सितंबरसुबह 10 बजेगुयाना अमेज़न वारियर्स vs जमैका तलवाहकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
शनि 2 सितंबररात 8 बजेबारबाडोस रॉयल्स vs सेंट लूसिया किंग्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
रविवार 3 सितंबरसुबह 10 बजेजमैका तलवाह vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
रविवार 3 सितंबररात 8 बजेबारबाडोस रॉयल्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सकेंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस
मंगल 5 सितंबरशाम 7 बजेट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs बारबाडोस रॉयल्सत्रिनिदाद, स्थल टीबीसी
बुध 6 सितंबरशाम 7 बजेट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs गुयाना अमेज़न वारियर्सत्रिनिदाद, स्थल टीबीसी
शनि 9 सितंबरसुबह 10 बजेसेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs सेंट लूसिया किंग्सत्रिनिदाद, स्थल टीबीसी
शनि 9 सितंबररात 8 बजेट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs जमैका तलवाहत्रिनिदाद, स्थल टीबीसी
रविवार 10 सितंबरसुबह 10 बजेबारबाडोस रॉयल्स vs गुयाना अमेज़न वारियर्सत्रिनिदाद, स्थल टीबीसी
रविवार 10 सितंबररात 8 बजेट्रिनबागो नाइट राइडर्स vs सेंट लूसिया किंग्सत्रिनिदाद, स्थल टीबीसी
बुध 13 सितंबरशाम 7 बजेगुयाना अमेज़न वारियर्स vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
गुरुवार 14 सितंबरशाम 7 बजेगुयाना अमेज़न वारियर्स vs सेंट लूसिया किंग्सगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
शनि 16 सितंबरसुबह 10 बजेजमैका तलवाह vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्सगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
शनि 16 सितंबरशाम 7 बजेगुयाना अमेज़न वारियर्स vs ट्रिनबागो नाइट राइडर्सगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
रविवार 17 सितंबरसुबह 10 बजेजमैका तलवाह vs सेंट लूसिया किंग्सगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
रविवार 17 सितंबरशाम 7 बजेगुयाना अमेज़न वारियर्स vs बारबाडोस रॉयल्सगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
मंगल 19 सितंबरशाम 7 बजेएलिमिनेटर – तीसरा स्थान बनाम चौथा स्थानगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
बुध 19 सितंबरशाम 7 बजेक्वालिफायर 1 – पहला स्थान बनाम दूसरा स्थानगुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
शुक्र 22 सितंबरशाम 7 बजेक्वालिफायर 2 – एलिमिनेटर बनाम हारने वाला क्वालीफायर 1 का विजेतागुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
रविवार 24 सितंबरशाम 7 बजेफाइनल – विनर क्वालिफायर 1 बनाम विनर क्वालिफायर 2गुयाना नेशनल स्टेडियम, प्रोविडेंस
Show More
Back to top button