पहलवानों का प्रदर्शन जारी, आज फिर मिलेंगे अनुराग ठाकुर, मीडिया से बात करेंगे बृजभूषण सिंह

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर खिलाड़ियों के साथ बैठक की, कुश्ती खिलाड़ी 2 दिन से धरने पर बैठे है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप

नईदिल्ली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी धरने पर बैठे है। धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को फिर मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि इस मामले पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह भी आज गोंडा जिले के नंदिनी नगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी 2 दिन से धरने पर बैठे है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्हें हटाने के लिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए पहलवान प्रदर्शन कर रहे है।

कुश्ती खिलाड़ियों से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार रात अपने आवास पर लंबी बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

बृजभूषण शरण सिंह 12 बजे मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे इस्तीफा का ऐलान भी कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्होंने ट्वीट किया, यह सियासी साजिश का हिस्सा है और मैं इसकी पोल खोलूंगा।

इससे पहले गुरुवार का दिन एक्शन से भरा रहा। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने आवास पर खिलाड़ियों के साथ बैठक की। देर रात तक चली बैठक में बजरंग पुनिया, रवि दहिया, बबीता फोगाट, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व अंशु मलिक मौजूद थीं।

Show More
Back to top button