Khelo India Youth Games: 5 स्वर्ण पदक जीतने का MP Gymnastics Team ने बनाया लक्ष्य

Khelo India Youth Games 2022: एम.पी. बैडमिंटन अकादमी में होने वाले बैडमिंटन मैचों के साथ 31 जनवरी से ग्वालियर नगर में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है।

Khelo India Youth Games 2022 Winner : उज्जवल प्रदेश, भोपाल. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश की शुरुआत 30 जनवरी 2023 को भोपाल के टी.टी. स्टेडियम में भव्य समारोह के साथ हुई। बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हॉकी और कलरिपयट्टू के खिलाड़ियों की मेजबानी ग्वालियर शहर कर रहा है।

ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में एक फरवरी से शुरू होने वाले जिम्नास्टिक में देश भर के 200 से अधिक जिम्नास्ट शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम मध्यप्रदेश के 18 जिम्नास्ट, 7 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। म.प्र. की जिम्नास्टिक टीम पाँच स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ यूथ गेम्स में शामिल होगी।

Also Read: 4500 रुपए महीने करें निवेश, पाए 2.59 करोड़ रुपए

मध्यप्रदेश महिला जिम्नास्टिक टीम की कोच सुमेघा साहू का कहना है कि बदलते मौसम के बाद भी हमारे खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करेंगे और प्रदेश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में सफल रहेंगे। ठंड के मौसम के कारण कुछ खिलाडि़यों को चोट भी आई है। इसके बाद भी हम अपने खिलाडि़यों से तीन से चार पदक की उम्मीद कर सकते हैं।

एम.पी. महिला जिम्नास्टिक टीम की 11 लड़कियाँ प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगी। पाँच लड़कियाँ रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता और छह लड़कियाँ कलात्मक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

मध्यप्रदेश ब्वॉयज जिम्नास्टिक टीम के सात खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे

एम.पी. ब्वॉयज जिम्नास्टिक टीम के कोच सतनारायण पड़वार ने कहा कि हमारे सात जिम्नास्ट पूरी तरह से फिट हैं और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं। मुझे अपने लड़कों से कम से कम तीन से चार पदक की उम्मीद है। दीपेश लश्करी और घनश्याम बिल्लोरे से पदकों का पूरा भरोसा है। जिम्नास्टिक के अन्य लड़कों से भी कुछ और पदक की उम्मीद है।

Toll Tax Rules : अब जितनी चलेंगे गाड़ी उतना लगेगा Tax, 65 पैसे प्रति km रेट हुआ फिक्स

Related Articles

Back to top button