Bhopal Sports: एशिया कप के लिए फहीम मुहम्मद खान जायेंगे जकार्ता

Bhopal Sports: राजधानी भोपाल के हॉकी अंपायर फहीम मुहम्मद खान एशिया कप 2022 में जज / अंपायर नियुक्त किये गए हैं। उनका चयन एशियाई हॉकी फेडरेशन द्वारा किया गया है।

भोपाल
Bhopal Sports: राजधानी भोपाल के हॉकी अंपायर फहीम मुहम्मद खान एशिया कप 2022 में जज / अंपायर नियुक्त किये गए हैं। उनका चयन एशियाई हॉकी फेडरेशन द्वारा किया गया है। एशिया कप प्रतियोगिता 23 मई से 1 जून तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान, साउथ कोरिया, मलेशिया, ओमान के साथ होस्ट इंडोनेशिया की टीमें भाग लेंगी।

फहीम मोहम्मद इससे पहले साउथ एशियन गेम्स, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, जूनियर एशिया कप, इंडिया बेलारूस टेस्ट सीरीज, एशियन स्कूल चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिधिनित्व कर चुके हैं। इसके साथ ही हॉकी इंडिया की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और आल इंडिया टूर्नामेंट्स में टूर्नामेंट डायरेक्टर की बेहतर भूमिका का निर्वहन कर चुके हैं। फहीम मोहम्मद खान हाल ही में हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बंगलौर और हॉकी इंडिया जूनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप आंध्र प्रदेश में संपन्न करा कर भोपाल लौटे हैं।

Back to top button