घर में गंगाजल का छिड़काव करें, दूर भागेगा Vastu Dosh

Vastu Dosh: अगर घर में रोजाना गंगाजल का छिड़काव किया जाए तो वास्तुदोष हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। तरक्की में आने वाली रुकावटें दूर होंगी और आपका जीवन सुखमय व्यतीत होने लगेगा।

Vastu Dosh: उज्जवल प्रदेश डेस्क. अगर घर में रोजाना गंगाजल का छिड़काव किया जाए तो वास्तुदोष हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। तरक्की में आने वाली रुकावटें दूर होंगी और आपका जीवन सुखमय व्यतीत होने लगेगा। एक परंपरा के अनुसार गंगा जी के दर्शन मात्र से जीवों को कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। शुभ कार्य के तहत पाठ, यज्ञ, मंत्र, होम और देवार्चन आदि हर तरह के शुभ कर्मों से भी जीव को वह गति नहीं मिलती,जो गंगाजल के सेवन करने से मिलती है ।

औषधीय गुण हैं गंगाजल में

हिमालय से बहकर आई गंगा में चमत्कारिक गुण हैं। पौराणिक के अनुसार माता गंगा में डुबकी लगाने व पूजा आदि करने से कई तरह के पाप से हमें मुक्ति मिलती है। वहीं विज्ञान भी मान चुका है कि गंगा के पानी में कई प्रकार के औषधीय गुण व्यप्त हैं। जिसमें नहाने से कई प्रकार के रोग खत्म हो जाते हैं।

वास्तु दोष से मिलता है निवारण

यदि घर में किसी भी प्रकार का वास्तुदोष है और आप उससे लगातार परेशान हैं तो अपने घर में रोजाना गंगाजल का छिड़काव करें। लगातार ऐसा करने से हर प्रकार का वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा धीरे धीरे आने लगती है।

गंगाजल से गृहक्लेश होगा दूर

अगर आपके घर में पारिवारिक सदस्यों में लड़ाई झगड़ा होता है तो रोजाना सुबह सारे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। लगातार इस उपाय के करने आपके घर की नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता का माहौल धीरे धीरे बनने लगेगा।

तरक्की के द्वार खुलते हैं

वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रहीं हैं तो तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर की उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या जल्द हल हो जाएगी। गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन के उत्तर-पूर्व में रखें। धीरे-धीरे आपको तरक्की और सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि जिस घर में गंगा जल रखा होता है वहां सकारात्मक उर्जा का वास होता है। उस घर में सुख समृद्धि पाई जाती है।

अगर आपको डरावने सपने आते हों तो

वास्तु के अनुसार यदि आपको या बच्चों को रात में डर लगता हो या बुरे सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से डरावने सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।

रोजाना गंगाजल पीने से रहोग निरोग

इस बात का विज्ञान भी साबित कर चुका है कि गंगा जल एक चमात्कारिक औषधि है। क्योकि यह सालों तक बोतल में रहने के बाद भी खराब नही होता न इसमें कीड़े पड़ते। कहते हैं जो व्यक्ति रोज गंगा जल पीता है वह निरोगी रहता है और अधिक उम्र तक जीवन व्यतीत करता है। वहींग्रन्थों में बताया गया है की गंगा जल बुद्धि बढ़ाने वाला और पाचक तंत्र को मजबूत करने की शक्ति रखता है।

जातक को ग्रहदोषों से मुक्ति मिलती

यदि सोमवार की शिव पूजा में आप शिवलिंग पर गंगा जल से अभिषेक करेंगे तो भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होंगे। और जीवन से हर विकार नष्ट हो जाएंगे। इसी प्रकार हर शनिवार एक लोटे में साफ जल भरें और उसमें थोड़ा सा गंगाजल डाल लें ये जल पीपल को चढ़ाएं ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव से आपको मुक्ति मिल जाएगी।

नोट: हम इन सभी बातों की पुष्टि नहीं करते। अमल करने से पहले संबंधित विषय विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Deepak Vishwakarma

दीपक विश्वकर्मा एक अनुभवी समाचार संपादक और लेखक हैं, जिनके पास 13 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं में कार्य किया है, जिसमें समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण प्रमुख हैं। दीपक ने कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करते हुए संपादकीय टीमों का नेतृत्व किया और सटीक, निष्पक्ष, और प्रभावशाली खबरें तैयार कीं। वे अपनी लेखनी में समाजिक मुद्दों, राजनीति, और संस्कृति पर गहरी समझ और दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं। दीपक का उद्देश्य हमेशा गुणवत्तापूर्ण और प्रामाणिक सामग्री का निर्माण करना रहा है, जिससे लोग सच्ची और सूचनात्मक खबरें प्राप्त कर सकें। वह हमेशा मीडिया की बदलती दुनिया में नई तकनीकों और ट्रेंड्स के साथ अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।

Related Articles

Back to top button