प्रदेश कांग्रेस MLA उमंग सिंघार पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया।

उज्जवल प्रदेश, धार। नौगांव थाने पर 38 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने खुद को उमंग सिंगार की पत्नी बताया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार (MLA Umang Singhar) ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अुनसार महिला जबलपुर की रहने वाली है, उसने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उमंग सिंगार से उसका परिचय एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होती थी। सिंगार ने उससे कहा कि मैं तुमसे शादी करूगा, मेरे साथ रहो। इसके बाद वह दिल्ली, गुरुग्राम, भोपाल और धार स्थित आवास उमंग सिंगार के साथ रही।

इस दौरान MLA Umang Singhar ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और शादी का कहने पर आनाकानी करने लगे। उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो सिंगार ने महिला से 16 मार्च 2022 को भोपाल स्थित आवास में शादी कर ली और फिर प्रताड़‍ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसके साथ अप्राकृति कृत किया गया, वहीं उसके वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाने की बात भी सिंगार ने कही थी।

महिला ने यह भी कहा कि उमंग सिंगार ने उसे बालकनी से लटकाकर मारने की कोशिश भी की, तब किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद वो लगातार महिला की मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाते रहे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बात

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के खिलाफ एक महिला ने धार जिले के नौगांव थाने में दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

धार पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर MLA Umang Singhar के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। महिला जबलपुर की है और उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। दोनों पर फोन पर बातें होने लगी। सिंघार ने शादी का वादा किया था।

Sourabh Mathur

सौरभ माथुर एक अनुभवी न्यूज़ एडिटर हैं, जिनके पास 13 वर्षों का एडिटिंग अनुभव है। उन्होंने कई मीडिया हॉउस के संपादकीय टीमों के साथ काम किया है। सौरभ ने समाचार लेखन, संपादन और तथ्यात्मक विश्लेषण में विशेषज्ञता हासिल की, हमेशा सटीक और विश्वसनीय जानकारी पाठकों तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहा है। वह डिजिटल, प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में भी अच्छा अनुभव रखतें हैं और पत्रकारिता के बदलते रुझानों को समझते हुए अपने काम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश करते रहतें हैं।

Related Articles

Back to top button