ठंड से ठिठुरा छत्तीसगढ़, रायपुर में टूटा 10 साल का रिकार्ड

रायपुर 
 उत्तर भारत में चल रही शीतलहर ने छत्तीसगढ़ में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते पूरा प्रदेश इन दिनों ठिठुर रहा है। आलम यह कि रविवार को राजधानी रायपुर में ठंड का दस साल पुराना रिकार्ड टूट गया और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री तक जा लुढ़का। वैसे रायपुर में औसत न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेलिसयस रहता है। इसके पहले सन 2014 की दिसंबर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में है। बस्तर के ग्रामीण इलाकों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया है। हाड़ कंपा रहे जाड़े से बचने के लिए दिन में भी अलाव जल रहे हैं। लोग बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

चिल्फी के जंगलों में टूटा ठंड का कहर

कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया है। चिल्फी में सुबह घासफूस व हरी पत्तियों पर ओस की बूंदें जमकर सफेद बर्फ की चादर सी बन गईं। रविवार को समूचा वनांचल बर्फ की चादर से ढंका दिखा। शीतलहर का आलू, टमाटर, गोभी, अरहर, मिर्ची की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है।

बिलासपुर में टूटा आठ साल का रिकार्ड

बिलासपुर में ठंड ने आठ साल का रिकार्ड तोड़ा है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के पेंड्रारोड इलाके में दोपहर की धूप भी नाकाफी साबित हो रही है। पारा 4.5 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन की शुरूआत सुबह 9 बजे के बाद हो रही है जबकि शाम ढलने से पहले लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। ठंड की वजह से सुबह और शाम सैर करने वाले गायब हो गए हैं।

कहां कितना तापमान 

स्थान         अधिकतम        न्यूनतम 

रायपुर           24.2            8.9

अंबिकापुर       18.7          4.4

बिलासपुर       23.8           7.2

पेंड्रारोड           22.2          4.5

जगदलपुर       24.7          6.3

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group