भाजपा महिला मोर्चा को सम्मानित करने 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह

दुर्ग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 अक्टूबर को दुर्ग आएंगे। यहां महिला मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।
सम्मेलन में प्रदेशभर की एक लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मेलन की तैयारी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत को भी ऐतिहासिक बनाने की निर्देश दिए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
सरोज ने कहा- नहीं लड़ूंगी चुनाव
बैठक में सांसद सरोज पांडेय ने खुद के विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर चल रहे कयासों पर भी विराम लगा दिया सरोज ने कहा कि आम लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी यह जिज्ञासा है कि कि वे कहां से चुनाव लडऩे वालीं है। ऐसे में स्पष्ट करना जरूरी है कि वे कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेगी। दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी 9 विधानसभा में जीत के लिए जिम्मेदारी मिली है।'
26 को कार्यसमिति की बैठक : इससे पहले दुर्ग में ही महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में पूरे प्रदेश से संगठन के पदाधिकारी व महिला जनप्रतिनिधि शामिल होंगी।
सरोज पांडे ने दी जानकारी
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी। अमित शाह के इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की एक लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी । शाह दुर्ग में महिला मोर्चा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को सम्मानित करेंगे । उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को सम्मेलन की तैयारी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत को भी ऐतिहासिक बनाने की निर्देश दिए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।