संत गहिरा गुरू के नाम से होगा सरगुजा विश्वविद्यालय का नाम

अंबिकापुर 
 अटल विकास यात्रा के तहत बुधवार को अंबिकापुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने यहां विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसी के साथ सीएम ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अब सरगुजा विश्वविद्यालय संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने यहां संत गहिरा गुरू की विशाल प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इस दौरान डॉ रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संत गहिरा गुरू प्रदेश के एक महान संत थे। उनके विचार, उनकी सोच और शिक्षा यहां के मूल लोगों की आत्मा में बसी है।

शिक्षा के इस मंदिर का नाम संत के नाम पर रखा जाना उनके लिए एक विनम्र श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान उन्होंने गांव भकुरा में बने विश्वविद्यायल के नए कैंपस तक 10 किलोमीटर सड़क निर्मांण की भी मंजूरी दी। गौरतलब है कि साल 2008 में सरगुजा विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group