CG News : राष्ट्रीय रामायण मोहत्सव में भक्ती में सराबोर होंगे छत्तीसगढ़ के लोग, कई भाषाओं में होगी प्रस्तुति

CG News : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 1 से 3 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होगा. यह एक प्रकार का प्रतियोगिता वाला कार्यक्रम होगा.

Latest CG News : उज्जवल प्रदेश, रायपुर . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का ओयजन होगा. राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 1 से 3 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होगा. यह एक प्रकार का प्रतियोगिता वाला कार्यक्रम होगा. इसलिए राज्यों से रामायण झांकी प्रदर्शन समूह के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया गया है. नृत्यनाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्यकाण्ड पर आधारित होगा.

छत्तीसगढ़ राज्य धार्मिक व सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध एक ऐसा प्रदेश है. जिसका श्रीराम, माता कौशल्या व उनके जीवन चरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण से बहुत गहरा संबंध है. छत्तीसगढ़ राज्य को श्रीराम की माता कौशल्या की जन्मभूमि होने का विशेष गौरव प्राप्त है.

छत्तीसगढ़ में कौशल्या माता का मंदिर

माता कौशल्या का जन्म तत्कालीन दक्षिण कोसल में हुआ था. जो वर्तमान छत्तीसगढ़ में है. माता कौशल्या को उनके उदार भाव, उनके ज्ञान व श्रीराम के प्रति उनके वात्सल्य भाव के लिये जाना जाता है. यही कारण है कि उन्हें मातृत्व भाव के प्रतीक के रूप में कई स्थानों पर पूजा जाता है, परंतु छत्तीसगढ़ राज्य एक मात्र ऐसा प्रदेश है. जहां चन्द्रखुरी नामक स्थान पर माता कौशल्या को समर्पित मंदिर स्थापित है.

अब 14 प्रदेशों की मंडलियां

संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार अरण्यकांड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में मानस मंडलियों के पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार पांच लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार तीन लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार की राशि दो लाख रुपये तय की गई है।

ऐसी रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा

तीन दिवसीय आयोजन में पहले दिन प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम गायिका शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की गायकी का मंचन होगा। दो जून दोपहर तीन बजे रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को गायक बाबा हंसराज रघुवंशी और भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का समापन तीन जून को दोपहर तीन बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम छह बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। कवि कुमार विश्वास रामकथा पर व्याख्यान देंगे और गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुत होगी।

Related Articles

Back to top button