नाबालिग बेटी से पिता ने किया 6 महीने तक रेप, मुहं खोलने पर देता था जान से मारने की धमकी

लखनऊ
 
लखनऊ के काकोरी में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी से छह महीने तक दुराचार करने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि किसी से बताने पर वह बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। वह भी कई दिन तक लोक-लाज की वजह से चुप रही थी। पर, जब पति की हरकतें काफी बढ़ने लगी तो उसने एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

काकोरी में रहने वाला यह आरोपित अक्सर अपनी 13 साल की बेटी से दुराचार करता था। बच्ची कई दिन तक डरी सहमी रही। जब उसने मां को यह सब बताया तो पहले उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। पर, एक दिन अपनी आंखों से जब पति की करतूत देखी तो वह हैरान रह गई। उसने चेतावनी दी कि आगे ऐसा नहीं होना चाहिये। पर, पति नहीं माना। इसके बाद ही उसने पुलिस में शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button