आश्रम की केयरटेकर का 19 वर्षीय बेटा भी करता था बच्चियों से दुष्कर्म

भोपाल
 बैरागढ़ कलां स्थित सांई विकलांग एवं अनाथ सेवा आश्रम में नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी का घिनौना खेल लंबे समय से चल रहा था। इस खुलासे के बाद रविवार को तीन और बच्चियां सामने आ गईं। इनका आरोप है कि आश्रम की केयरटेकर मीता मिश्रा का 19 साल का बेटा अभिषेक उनके साथ दुष्कर्म किया करता था और वे जब भी शिकायत करती थीं तो उन्हें पीटा जाता था। आरोपित छह माह में कई बार उनके साथ दुष्कर्म कर चुका था। बच्चियों के बयानों के आधार पुलिस ने इस मामले में तत्काल तीन नई एफआईआर दर्ज करके आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।

मां, पिता के बाद बेटा भी गिरफ्तार

एएसपी नीरज सोनी ने बताया कि आरोपित मीता और उसके पति विजय मिश्रा के साथ उनका 19 वर्षीय बेटा अभिषेक मिश्रा भी अवैध तरीके से रहता था। ये सभी आश्रम की बच्चियों के बाथरूम और टायलेट का इस्तेमाल करते थे। इसी दौरान उसने तीन बच्चियों के साथ दुराचार किया। एसपी नार्थ हेमंत शर्मा के मुताबिक अभिषेक के खिलाफ दुष्कर्म की तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group