कलेक्टर ने किया अम्बाह सिविल हॉस्पीटल का ऑचक निरीक्षण

मुरैना
कलेक्टर श्री भरत यादव ने सिविल हॉस्पीटल अम्बाह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर सहित तीन कर्मचारियो का एक दिन के अवैतनिक करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान बी.एम.ओ. डॉ. डीएस यादव मौजूद थे। जिसमें 7 चिकित्सकों के उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर होते पाये गये जबकि मौजूद 6 चिकित्सक मिले। जिसमें डॉ. एम.आर. शर्मा हस्ताक्षर कर ग्वालियर कोट जाना बताया गया इस पर कलेक्टर ने डॉ. शर्मा को अवैतनिक करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही फार्मासिस्ट पी.एम.सैन, कैमिस्ट यूआर रामपुरिया और वार्डवाय तिलोकी अनुपस्थित पाये गये इन तीनों को अवैतनिक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सिविल हॉस्पीटल को रंगाई-पुताई साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। इसके साथ ही दवा वितरण एवं इजेक्शन, पर्ची काउन्टर कक्ष अतिरिक्त एक-एक बढ़ाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होनें मतदान अधिक से अधिक करने का आग्रह किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button