कलेक्टर बंगले में जुआ खेलते मिले 13 पुलिस कर्मी सस्पेंड

जबलपुर
बालाघाट कलेक्टर डीबी सिंह के बंगले के संतरी कक्ष में चल रहे जुआ फड़ पर एसपी की रेड ने खलबली मचा दी। बताया जाता है कि जुआ खेलने की सूचना पर एसपी जयदेवन ए ने 17 पुलिस कर्मियों को करीब डेढ़ लाख रुपए सहित पकड़ा। अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है और 6-7 सितंबर की दरम्यानी रात की गई यह कार्रवाई चर्चा में आई जब 13 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। महकमे की छवि खराब न हो इसलिए 13 जुआ एक्ट का प्रकरण भी दर्ज नहीं किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसपी जयदेवन को सूचना मिली थी कि कलेक्टर डीबी सिंह बंगले के संतरी कक्ष में कुछ पुलिस कर्मी रोज जुआ खेलते हैं। एसपी पुलिस बल के साथ संतरी कक्ष पहुंचे तो पुलिस वाले जुआ खेलते हुए मिले। एसपी ने मौके पर सभी पुलिस कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। संतरी कक्ष में 17 पुलिस कर्मी मिले थे। जांच के बाद एसपी ने आरक्षक अभिषेक शुक्ला, सतीश पारधी, अजय अकेला, राजीव जाचक, दीपक साकरकर, अनिल यादव सहित 13 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। जुआ खेलने वालों में 4 विशेष सशस्त्र बल के जवान थे। जवानों को निलंबित करने के लिए उनके कमांडेंट को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पत्र भेजा गया है।  

जुआरी पुलिस कर्मियों से मिली करीब डेढ़ लाख की रकम को पुलिस वेलफेयर फंड में जमा किया गया है। बताया जाता है कि पिछले 3 साल से कलेक्टर का गनमैन अनिल यादव है। अनिल ही रात में संतरी कक्ष में अपने साथियों के साथ रोज जुआ खेलता और खिलाता था।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group