भाजपा महाकुंभ : फिर भाजपा सरकार, जनता की यही पुकार

भोपाल
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्री य अध्य क्ष अमित शाह ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। भाजपा महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए। मोदी ने वोट बैंक की राजनीतिक को दीमक जैसा बताया और कहा कि अब कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है, इसलिए भारत के बाहर गठबंधन खोजा जा रहा है। क्या बाहरी देश तय करेंगे कि भारत में प्रधानमंत्री कौन बनेगा?
मोदी का इशारा दो विदेशी नेताओं के हाल ही के बयानों पर था। एक बयान पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक का है। मलिक ने राफेल घोटाले का खुलासा करने का श्रेय राहुल को दिया और कहा कि वे अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। दूसरा बयान फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद का है। ओलांद ने कहा था- भारत ने उन्हें राफेल डील का स्थानीय साझेदार चुनने के लिए अनिल अंबानी की कंपनी के सिवाय कोई विकल्प नहीं दिया था। ओलांद के बयान के बाद राहुल मोदी पर घोटाले का आरोप लगा रहे हैं और उन्हें चोर कह रहे हैं। महाकुंभ में मोदी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ भावना के साथ काम करें। वहीं, शाह और शिवराज ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया।
अब देश के बाहर गठबंधन खोज रही कांग्रेस : मोदी
भोपाल के जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 19 राज्यों में भाजपा की सरकार होना गौरव की बात है। लेकिन उससे भी बड़ा गौरव इस बात से है कि ये विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम इसके कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी सवा सौ साल से बड़ी हो.. जिसके पास सैकड़ों पूर्व मंत्री, पूर्व गवर्नर, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व एमपी, पूर्व एमएलए हों… तो ऐसा क्या हुआ कि देश में उसकी हालत ऐसी हो गई। आज सूक्ष्मदर्शी यंत्र साथ लेकर निकलना पड़ता है कि ये पार्टी कहीं बची है या नहीं। कांग्रेसी की ऐसी हालात क्यों हुई? ये सोचने का विषय है। उन्होंने कहा कि हम भी 1984 में हारे थे, लेकिन हमने ईवीएम पर आरोप नहीं लगाए, हमने दूसरे आरोप भी नहीं लगाए। हम हार स्वीकार करते हुए जमीन पर उतरे, जनता के बीच गए। हमने जनता के लिए संघर्ष जारी रखा। इसलिए आज जीते।
मोदी ने कहा कि क्या कारण है कि कांग्रेस पार्टी 440 से सिमटकर 44 की हो गई। ये इसलिए कि उन्होंने आत्मचिंतन नहीं किया और अब हम पर आरोप लगा रहे हैं। इसका मुख्य कारण अहंकार है। पार्टी कुछ ही लोगों की होकर रह गई है जो ये चाहते हैं कि उच्च पद तो सिर्फ उनके लिए ही है। उनको सहन नहीं होता कि कोई चायवाला, कोई गरीब का बेटा, कोई किसान का बेटा शीर्ष तक पहुंचे।
कांग्रेस पार्टी बोझ बन गई है
संबोधन में तीन तलाक का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस पर वोट बैंक की राजनीति नहीं करना चाहिए। खासकर जिस पार्टी की मुखिया एक महिला हो, उस पार्टी को। मां-बेटी हिंदू हो या मुसलमान उस पर जुल्म नहीं होना चाहिए। वोट बैंक की राजनीति ने यह परिस्थिति पैदा की है। अब कांग्रेस पार्टी हिंदुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है। इसलिए भारत के बाहर गठबंधन खोजा जा रहा है। क्या बाहरी देश तय करेंगे कि भारत में प्रधानमंत्री कौन बनेगा? क्या सत्ता खोने के बाद आपने संतुलन भी खो दिया? सवा सौ साल पुरानी पार्टी में कुछ नहीं बचा, ये कांग्रेस पार्टी बोझ बन गई है। ऐसे लोगों से देश को बचाना है। ये भी जागरुक नागरिकों का कर्तव्य है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि हमारा बूथ हम हारने नहीं देंगे।
मोदी-शाह की जोड़ी ने भाजपा को नई ऊंचाई दीं : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निराले अंदाज से महाकुंभ में जोश भर दिया। उन्होंेने पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ के साथ संबोधन शुरू किया। चौहान ने कहा कि यूपीए के समय प्रदेश को उसका हिस्सा 30 हजार करोड़ रुपए मिलता था लेकिन मोदी सरकार आने के बाद अब प्रदेश को 61 हजार करोड़ रुपए मिल रहे हैं। पहले रेलवे और सड़क के मामले में मप्र उपेक्षित था लेकिन आज हजारों करोड़ की परियोजनाएं मप्र में शुरू हुई। मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की जिससे अब गरीब लोगों को इलाज मिल रहा है। पीएम मोदी किसानों के लिए फसल बीमा योजना लेकर आए हैं जिसका फायदा किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान के वरदान के रुप में मिले हैं। ये नियति ने तय किया है कि भाजपा के नेतृत्व में ही देश विश्व गुरु बने। श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की जोड़ी मिली। उसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे, सुंदरलाल पटवा जैसा कुशल नेतृत्व प्रदेश को मिला। इस जोड़ी के नेतृत्व में पहली बार हमारी सरकार बनी। अब आई है मोदी और अमित शाह की जोड़ी जिन्होंने भाजपा को नई ऊंचाई दी। आज देश विश्व गुरु बनने की राह पर है।
जितना कीचड़ उछालोगे उतना कमल खिलेगा
पिछले कुछ दिनों से विपक्ष द्वारा निशाना बनाए जाने के संदर्भ में मोदी ने कहा- मेरे विरोधियों ने ऐसी कोई गाली नहीं छोड़ी जो मुझे ना दी हो। डिक्शनरी से नई-नई गालियां खोजकर मुझे दी जा रही है। लेकिन वे यह याद रखें- आपने जितना मुझपर कीचड़ उछाला है, उतना ही कमल खिला है। हमें देश को साथ लेकर चलना चाहिए। विरोध भी करें तो देश के विकास के लिए करें। लेकिन उनके पास ताकत नहीं हैं, इसलिए कीचड़ उछालते हैं।
मुझे सेवा का अवसर चाहिए भाइयो
मोदी ने कहा कि कौन लोग थे, जिन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की सूची में डालने के लिए काले कारनामे किए थे? कितनी मेहनत लगी मध्यप्रदेश को विकासशील राज्य बनाने में। केंद्र में अब ऐसी सरकार बैठी है, जो राज्यों को आगे बढ़ाने में विश्वास करती है। मुझे सेवा का अवसर चाहिए भाइयो। शिवराज जी ने गति दी है, दिल्