मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस आगे

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के सबसे मजबूत जनाधार वाले तीन राज्यों में चुनाव का ऐलान हो चुका है, इस बीच सामने आये एबीपी न्यूज और सी-वोटर के ओपिनियन पोल के परिणाम बीजेपी को झटका देने वाले हैं| मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता वापसी करती दिखाई दे रही है| यहां 230 सीटों में से बीजेपी को 108 और कांग्रेस को 122 सीटें मिलने की संभावना है| वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 49 फीसदी और 42 फीसदी वोट कांग्रेस को और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।  सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान ही लोगों की पहली पसंद बने है| शिवराज सिंह चौहान 40 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया 38 फीसदी लोगों की पहली पसंद है|  

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ा असर डालेंगे, जिसके चलते अमित शाह का पूरा फोकस तीनों राज्यों पर है, खास तौर पर मध्य प्रदेश में अमित शाह लगातार दौरे भी कर रहे हैं| वहीं एबीपी न्यूज और सी वोटर सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी की स्तिथि बदलती नजर आ रह है, तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है और तीनों राज्यों में भाजपा की मुश्किलें बढ़ रही है|  

एबीपी न्यूज़ ओपिनियन पोल के अनुसार मप्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है| ओपिनियन पोल के मुताबिक़ भाजपा को 108 सीट और कांग्रेस को 122 सीट मिलेगी।भाजपा को 41.5% और कांग्रेस को 42.2% वोट मिलेंगे। वहीं चुनावी मैदान में उतरी कई पार्टियों को नुकसान होगा, अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं आने की संभावना है| वहीं लोकसभा चुनाव में 49 फीसदी वोट बीजेपी को, 42 फीसदी वोट कांग्रेस को और अन्य को 9 फीसदी वोट मिलती दिख रहे हैं|      
 
एबीपी न्यूज और सी वोटर सर्वे के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस भाजपा पर भारी है। बीजेपी को 38.6, कांग्रेस को 38.9 और अन्य को 22.5 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। कुल 90 सीटों में कांग्रेस को 47, बीजेपी को 40 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।  यहां भी कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है।

जस्थान में बीजेपी मुश्किल में हैं| सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 34, कांग्रेस को 50 और अन्य को 16 फीसदी वोट मिल रहे हैं। कांग्रेस यहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। 200 सीटों में से कांग्रेस को 142, बीजेपी को 56 और अन्य को दो सीटें मिल रही हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में भाजपा आगे है। लोकसभा में बीजेपी को 47, कांग्रेस को 43 और अन्य को 10 फीसदी लोगों ने वोट देने की बात कही है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों से पहले एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने ओपिनियन पोल किया है। दिसंबर में इन राज्यों में चुनाव होने हैं। ये सर्वे 1 से 30 सितंबर के बीच किया गया है, छत्तीसगढ़ के लोकसभा की 11 और विधानसभा की 90 सीटों सीटों पर 9906 लोगों की राय ली गई है, राजस्थान में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 200 सीटों पर 7797 लोगों की राय ली गई है. मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 और विधानसभा की 230 सीटों पर 8493 लोगों की राय ली गई है|

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join Our Whatsapp Group